हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने किया क्रिकेट के 5 नियमों में बदलाव, टी20 क्रिकेट से लेकर टेस्ट क्रिकेट पर पड़ेगा इसका असर

ICC introduced 5 new rules in international cricket: आईसीसी की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अहमदाबाद में हुई बोर्ड की मीटिंग में बड़े फैसले लिए गए जिनके तहत अब कई बदलाव हुए हैं. आइए आपको भी बताते हैं इन नियमों के बारे में

विज्ञापन

ICC introduced 5 new rules in international cricket: आईसीसी की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अहमदाबाद में 31 मई को ग्लोबल गवर्निंग बॉडी की मीटिंग हुई, जिसमें इन बदलावों पर मुहर लगी है. टेस्ट क्रिकेट से लेकर टी20 और वनडे क्रिकेट तक में इन नियमों का असर साफ तौर पर नजर आने वाला है. आइए आपको भी बताते हैं अचानक हुए इन 5 बदलावों के बारे में.

टी20 इंटरनेशनल में ब्रेक होगा कम

आईसीसी की तरफ किए गए बदलावों में अब टी20 इंटरनेशनल मैचों में 15 मिनट का ब्रेक ही दिया जाएगा. दोनों पारियों के बीच में पहले 20 मिनट का ब्रेक होता था जो कि अब 15 मिनट हो चुका है. इससे मैच को कम समय में खत्म करने में मदद मिलेगी और खिलाड़ियों को पारी खत्म होने के बाद जल्दी मैदान पर फील्डिंग और बल्लेबाजी के लिए उतरना होगा.

मैदान पर उतर सकेंगे हेड कोच

आईसीसी की तरफ से एक नया नियम ये आया है कि अब इंटरनेशनल मैचों में ड्रिंक ब्रेक के दौरान टीम हेड कोच भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. अभी तक केवल एक्स्ट्रा खिलाड़ी ही ड्रिंक लेकर मैदान पर जाते हैं. ऐसे में अब हेड कोच किसी भी मैसेज को खिलाड़ियों तक सीधा पहुंचा पाएंगे. 

विज्ञापन

टेस्ट मैच में पिंक बॉल का इस्तेमाल

टेस्ट मैच में अब पिंक बॉल अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली है. अगर खराब रोशनी के कारण मैच में किसी तरह की रुकावट आती है तो अंपायरों की सहमति से लाल गेंद की जगह पिंक गेंद से मैच को आगे बढ़ाया जा सकता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक-एक अंक को लेकर मचे घमासान को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने ये कदम उठाया है.

लेग साइड वाइड का क्या है नियम?

आईसीसी की तरफ से हुई मीटिंग में लेग साइड वाइड पर भी अहम फैसला लिया गया है. अब अगर लेग साइड से कोई गेंद जाती है तो सीधे वाइड करार नहीं दी जाएगी. इसके लिए अब लाइन रखी जाएगी, जिसके आधार पर ही अंपायर वाइड का फैसला करेगा. फिलहाल ये नियम ट्रायल होगा.

विज्ञापन

अवैध एक्शन के लिए हॉक आई

इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्सर गेंदबाजों के एक्शन को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं. इसको लेकर अब आईसीसी ने हॉक आई डेटा के एक्सेस का अधिकार मैच अधिकारियों को दे दिया है. इसकी मदद पर अंपायर रियल टाइम में बॉलिंग एक्शन की जांच कर पाएंगे.

ये भी पढ़िए- FIFA World Cup 2026 में कब खेलने उतरेंगे लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो? यहां देखें शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola