---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

भारत-वेस्ट इंडीज की टीमों पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों मिली ‘सजा’

INDIA vs WEST INDIES: भारत-वेस्टइंडीज की टीमों पर 3 अगस्त को तरौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में पहले टी20I के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। पहले T20I मुकाबले में दोनों टीमें अपनी गेंदबाजी के दौरान मिनिमम ओवर रेट से पीछे रह गईं। इसके चलते उन पर जुर्माना लगाया […]

---विज्ञापन---

INDIA vs WEST INDIES: भारत-वेस्टइंडीज की टीमों पर 3 अगस्त को तरौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में पहले टी20I के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। पहले T20I मुकाबले में दोनों टीमें अपनी गेंदबाजी के दौरान मिनिमम ओवर रेट से पीछे रह गईं। इसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया।

भारत ने गेंदबाजी के दौरान एक ओवर कम डाला 

भारत ने अपनी गेंदबाजी के दौरान एक ओवर कम डाला। इस वजह से उनकी मैच फीस में 5 प्रतिशत की कटौती की गई है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने दो ओवर कम फेंके, जिससे उनके खिलाड़ियों की मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती हुई है। जुर्माना खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार लगाया गया है। जो मिनिमम ओवर-रेट से संबंधित है।

---विज्ञापन---

कानून के अनुसार, खिलाड़ियों को आवंटित समय में उनकी टीम द्वारा प्रत्येक ओवर फेंकने में विफल रहने पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ये जुर्माना अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत लगाया जा सकता है।

दोनों कप्तानों ने स्वीकार किया अपराध 

वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल और भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही। ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट और पैट्रिक गुस्टर्ड के साथ-साथ तीसरे अंपायर निगेल डुगुइड और चौथे अंपायर लेस्ली रीफर ने लगाए थे।

---विज्ञापन---

6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा दूसरा मैच 

वेस्ट इंडीज ने पहले मैच में 4 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने 150 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 9 विकेट पर 145 रन बना सकी। तरौबा में जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा।

First published on: Aug 04, 2023 05:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola