Asif Khan: यूएई के स्टार बल्लेबाज आसिफ खान को आईसीसी ने कड़ी सजा सुनाई है. उन्हें 15 महीने के लिए बैन कर दिया गया है. 7 दिसंबर 2026 तक आसिफ क्रिकेट से बैन रहेंगे. यूएई टीम के लिए भी ये बड़ा झटका माना जा रहा है. आईसीसी के इस फैसले के बाद आसिफ अपील भी नहीं कर पाएंगे और उन्हें 15 महीने तक क्रिकेट के एक्शन से दूर ही रहना पड़ेगा. आइए जानते हैं आईसीसी ने क्यों 36 साल के इस खिलाड़ी को सजा सुनाई है.
आईसीसी ने क्यों सुनाई सजा?
डोपिंग से जुड़े मामले में उन्हें दोषी पाया गया है. आसिफ खान के सैंपल में मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट पाया गया था. आसिफ का आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन टेस्ट 8 सितंबर 2025 को लिया गया था. इसमें प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि की गई थी.
इसके बाद आईसीसी ने एंटी-डोपिंग कोड के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन करने पर आसिफ को 15 महीने के लिए बैन कर दिया. 8 सितंबर 2025 से उनका बैन प्रभावी माना गया और ये बैन 7 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा. वह 8 अक्टूबर 2026 से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकेंगे और क्लब या अन्य ICC सदस्य संगठनों की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे. हालांकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वह 8 दिसंबर 2026 तक ही वापसी कर पाएंगे. उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. आसिफ ने साल 2022 में यूएई के लिए डेब्यू किया था. यूएई के लिए आखिरी मैच उन्होंने 17 सितंबर 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.
एसीसी मेंस प्रीमियर कप में यूएई को लेना है हिस्सा
यूएई क्रिकेट टीम 31 अगस्त को एसीसी मेंस प्रीमियर लीग में 31 अगस्त को अपना मुकाबला कतर के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 3 सितंबर को यूएई को कुवैत के खिलाफ मुकाबला खेलना है. वहीं, 6 सितंबर को यूएई का सामना सिंगापुर के खिलाफ होगा. इसके अलावा 8 सितंबर को यूएई ओमान के खिलाफ भिड़ेगी.
करियर पर एक नजर
आसिफ पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. उनका जन्म फरवरी 1990 को लाहौर में हुआ था. वह पाकिस्तान अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
अब तक उन्होंने यूएई के लिए 38 वनडे मैच में 38.48 की औसत के साथ 1270 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 7 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 56 टी-20 मैच में उन्होंने यूएई के लिए 28.30 की औसत के साथ 1302 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं.
उन्होंने साल 2025 में यूएई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी-20 में गल्फ जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने अपनी आखिरी 4 पारियों में इस टूर्नामेंट में 12, 14, 5 और 36 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
25 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines