ICC Fined Match Fee Team India: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 अक्टूबर 2025 को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले के बाद ICC ने सख्त कदम उठाया है और टीम इंडिया पर भारी जुर्माना लगा है. स्लो ओवर रेट के चलते ये फाइन लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मैच से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. हरमनप्रीत कौर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बड़ी चूक हो गई और इसी वजह से ICC ने बड़ा कदम उठाया है.
टीम इंडिया पर लगा फाइन
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट रखने के चलते टीम इंडिया पर पांच प्रतिशत मैच फी का फाइन लगा है. ICC इंटरनेशनल पैनल की मैच रेफरी मिशेल पेरिएरा ने विशाखापत्तनम में हुए इस मैच के बाद जुर्माना लगाया है. ऑन फिल्ड अंपायर सुई रेडफर्न, निमाली पेरेरा, थर्ड अंपायर किम कॉटन और चौथी अंपायर जैकलीन विलियमनस ने ये चार्ज लगाया. टीम इंडिया साधारण ओवर रेट के मुकाबले एक ओवर पीछे थे.
ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार स्लो ओवर रेट रहता है, तो खिलाड़ियों की मैच फी से 5 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काट लिया जाता है. हर ओवर के साथ 5% फाइन कट होता है और टीम इंडिया एक ओवर पीछे थी. इसी वजह से सिर्फ 5% फाइन कट हुआ है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी गलती स्वीकार की और इसी वजह से कोई सुनवाई नहीं हुई. टीम इंडिया अब अगले मैच में ओवर रेट पर जरूर काम करना चाहेगी, ताकि अगली बार ऐसा नहीं हो.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से आगे निकला पाकिस्तान, एक मैच जीतते ही WTC Points Table में जमाई धाक
टीम इंडिया का वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अब तक का प्रदर्शन
2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अब तक चार मैच खेले हैं और दो मैच जीते हैं. पाकिस्तान और श्रीलंका को हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने हराया. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों में भारत को हार मिली. टीम इंडिया इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. अभी लीग स्टेज में उनके तीन मैच बचे हुए हैं. उनकी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ंत बाकी है. टीम इंडिया को टॉप 4 में रहने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे.
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान का कमबैक, साउथ अफ्रीका को थमाई ‘शर्मनाक’ हार
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
15 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
37 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines