ICC Fine Team India Match Fee: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया को सीरीज के बीच एक मुकाबले में स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के लिए कड़ी सजा सुनाई है. टीम इंडिया की 10% मैच फीस कट चुकी है. कप्तान केएल राहुल ने इसी बीच अपनी गलती और टीम पर लगा भारी जुर्माना भी स्वीकार किया.
टीम इंडिया को ICC ने सुनाई कड़ी सजा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर 2025 को रायपुर में मैच हुआ था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने स्लो ओवर रेट मेंटेन किया, इसी वजह से उनपर 10% मैच फीस का फाइन लगा दिया गया है. ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने टीम इंडिया पर भारी जुर्माना लगाया, क्योंकि केएल राहुल की टीम निर्धारित समय से पहले दो ओवर पूरे नहीं कर पाई. टीम इंडिया ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन किया, जिसके अनुसार अगर कोई टीम निर्धारित समय के पहले ओवर पूरे नहीं करती है, तो हर एक ओवर का उन्हें 5% फाइन लगता है.
टीम इंडिया दो ओवर पीछे रही, इसी वजह से उनकी 10% मैच फीस कट चुकी है. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने अपनी गलती स्वीकार की और जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गए. अमूमन टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना नहीं लगता है, क्योंकि उनसे ऐसी गलती नहीं होती. हालांकि, कई बार ओवर के कैलकुलेशन में गलती के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ता है.
ये भी पढ़ें:- 10 चौके, 9 छक्के… हार्दिक पांड्या के साथी खिलाड़ी ने T20 डेब्यू पर उड़ाया गर्दा, शतक ठोक की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
टीम इंडिया के लिए कैसी रही सीरीज?
टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद टीम इंडिया वनडे में जीत दर्ज करके साउथ अफ्रीका से बदला लेने के इरादे से उतरी थी. कहा जा सकता है कि वो बदला लेने में सफल हुए. रांची में हुए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन से ये मुकाबला अपने नाम किया. रायपुर में हुआ दूसरा वनडे साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा, जिन्होंने 359 रन के बड़े स्कोर का 4 विकेट रहते पीछा कर लिया. वाइजैग में टीम इंडिया ने तीसरा वनडे मैच 9 विकेट से जीता और 2-1 से सीरीज अपने नाम की.
ये भी पढ़ें:- RCB और विराट कोहली फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, वेंकटेश प्रसाद ने KSCA अध्यक्ष बनते ही फैंस को दिया ‘तोहफा’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines