South Africa Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद भी टीम को सीरीज जीतने की खुशी थी। जिसे आईसीसी ने अब आधा कर दिया। 342 रनों की ऐतिहासिक हार के बाद अब टेम्बा बावुमा की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कप्तान की गलती के कारण पूरी टीम को आईसीसी ने सजा सुना दी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज का आखिरी मैच जीतने में सफल नहीं हो पा रही है।
टेम्बा बावुमा की टीम को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पहले 414 रन बनवाए। जिसके बाद अफ्रीकी टीम सिर्फ 72 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। जिसके कारण ही टीम को 342 रनों की हार का सामना करना पड़ा। वनडे क्रिकेट इतिहास की ये सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद आईसीसी ने स्लो ओवर रेट की नियमों के कारण दक्षिण अफ्रीका पर 5 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। एक ओवर लेट होने के कारण ही सिर्फ 5 प्रतिशत का ही जुर्माना लगा है। अफ्रीका के कप्तान ने आईसीसी की सजा को स्वीकार कर लिया है। जिसके कारण सुनवाई करने की जरूरत नहीं पड़ी।
जानिए क्या कहते हैं नियम
ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर उनके मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. यह जुर्माना प्रत्येक उस ओवर के लिए लगाया जाता है जो उनकी टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में असफल रहती है. अगर टीम ने 2 ओवर लेट किया है, तो जुर्माना 10 प्रतिशत का हो जाता है। वहीं 4 ओवर लेट डालने पर 20 प्रतिशत का जुर्माना ठोका जाता है। आईसीसी के इस नियम के कारण अब इंटरनेशनल क्रिकेट में स्लो ओवर रेट की कम घटना होती है।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने Asia Cup 2025 के पहले किया बड़ा ऐलान, फैंस हो जाएंगे सैल्यूट करने पर मजबूर
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
6 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines