ICC Emerging Player Award 2022: 2022 का साल खत्म होने वाला है। ये साल क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास रहा। इस साल एशिया कप से लेकर टी20 वर्ल्ड कप भी आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कई युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया। इन्हीं में से चार खिलाड़ियों का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इमरजिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए चयन किया है। इसमें से एक भारतीय प्लेयर का भी नाम है।
ICC Emerging Player Award 2022: इन चार खिलाड़ियों का किया गया चयन
1. मार्को यानसेन
साउथ अफ्रीका के धुरंधर गेंदबाज मार्को यानसेन ने इस साल अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट समेत कई सीरीज में 14 विकेट लिए। इसके अलावा युवा खिलाड़ी ने टी20 में भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया और श्रेयस अय्यर का दो बार विकेट लिया। मार्को यानसेन को हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर से खरीदा है।
2.इब्राहिम जारदान
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज ने इस साल कई बड़े बड़े गेंदबाजों को पीटा। उनके खास प्रदर्शन की बदौलत ही अफगानिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में है। जारदान ने इस साल वनडे में 431 रन बनाए वहीं टी20 में 367 रन बनाए। इब्राहिम ने श्रीलंका के खिलाफ 163 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के भी जड़े थे।
3.फिन एलेन
न्यूजीलैंड के हरफनमौला ओपनर फिन एलेन इन दिनों ताबड़तोड़ फॉर्म में हैं। उनकी बल्लेबाजी के चलते टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल की जगह उन्हें टीम में जगह दी थी। फिन एलेन ने 2022 में 411 टी20 रन बनाए हैं वहीं वनडे में उन्होंने 387 रन बनाए हैं ।फिन अपनी बेहतरीन रफ्तार के लिए हर तरफ जाने जाते हैं वे पारी की शुरुआत से ही गेंदबाज पर दबाव बनाना शुरू कर देते हैं।
4.अर्शदीप सिंह
आईसीसी द्वारा जारी इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह इकलौते भारतीय खिलाड़ी है। अर्शदीप सिंह के क्या कहने। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद सभी ने सोचा था कि टीम में उनका रोल कौन अदा करेगा लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार यॉर्कर डालकर सभी को हैरान कर दिया। अर्शदीप ने इस साल टी20 में 33 विकेट लिए। उन्होंने आईपीएल में भी शानदार बॉलिंग की थी। वे अब भारतीय टीम के स्थाई सदस्य के तौर पर देखें जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
23 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
55 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines