महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था. भारत ने 72 रनों से श्रीलंका को हराया और खिताब अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीत लिया. मैच के बाद आईसीसी ने भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को सजा भी सुनाई है. उन्होंने श्रीलंका खिलाड़ी को पवेलियन जाने का इशारा किया था.
भारतीय खिलाड़ी को मिली सजा
आईसीसी ने गौड को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने पर सजा दी है. उनकी मैच फीस में 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया. पिछले 24 महीने में ये उनका पहला अपराध था. अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है.
श्रीलंका की पारी के पहले ओवर के दौरान गौड़ ने सलामी बल्लेबाज इमेषा दुलानी को आउट किया था और उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया था. गौड़ ने अपराध स्वीकार कर लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी. गौड़ पर ये आरोप मैदानी अंपायर सलीमा इम्तियाज और शथिरा जाकिर जेसी, थर्ड अंपायर रोकेया सुल्ताना और फोर्थ अंपायर हुमैरा फराह ने लगाया था.
इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को भी आईसीसी ने सजा सुनाई थी. उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा किया था. इसके बाद आईसीसी ने उनकी मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती के साथ उनके खाते में 1 डिमेरिट अंक जोड़ा था. सना ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया था.
ये भी पढ़ें: Asian Games में भारत के जीतने पर क्या मोहसिन नकवी देंगे गोल्ड मेडल?
भारत ने जीता खिताब
महिला एशिया कप 2026 में भारत ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब जीता. इस टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 और शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी, जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई और भारत ने 72 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 2 ओवर में 8 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया था.
ये भी पढ़ें: ACC चेयरमैन के पद से जल्द हटने वाले हैं मोहसिन नकवी! सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines