Shakib Al Hasan vs Tamim Iqbal: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) से पहले बांग्लादेश की टीम में बवाल मच गया है। टीम के दो अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के मतभेद की खबरें सामने आई है। जिसने टीम मैनेजमेंट के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
तमीम की मांग को शाकिब ने किया खारिज
सोमोय टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित किया कि वह चोट के कारण विश्व कप के दौरान पांच से अधिक मैच नहीं खेल पाएंगे। कहा जाता है कि शाकिब ने जवाब देते हुए कहा था कि अगर बीसीबी तमीम की मांग मान लेता है तो वह आईसीसी इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे। वह चाहते हैं कि इसके बजाय किसी और को चुना जाए।
पीठ की चोट से परेशान तमीम
पीठ की चोट के कारण एशिया कप से चूकने के बाद, तमीम, जिन्होंने एकदिवसीय कप्तानी भी छोड़ दी थी, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट आए। उन्होंने 23 सितंबर को मीरपुर में दूसरे वनडे में 58 गेंदों में 44 रन बनाए, लेकिन खेल के बाद कहा कि “मेरी पीठ में अभी भी बहुत असुविधा है”।
तमीम इकबाल का वनडे रिकॉर्ड
34 साल के तमीम ने 243 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.65 की औसत से 8357 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से ठीक पहले संन्यास ले लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री शेख हसीन के मनाने पर उन्होंने अपने निर्णय को वापस ले लिया था।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines