ICC के बॉस Jay Shah का ऐतिहासिक फैसला, वर्ल्ड कप में पहली बार दिखेगा ये नजारा
2025 के महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले अब ICC के चेयरमैन जय शाह के ऐतिहासिक ऐलान कर दिया है। पहली बार वर्ल्ड कप में अलग नजारा देखने को मिलेगा है।
Jay Shah Historic Decision: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट से पहले अब आईसीसी द्वारा ऐतिहासिक ऐलान कर दिया गया है। ICC टूर्नामेंट पहली बार सभी महिला अंपायर और मैच ऑफिशियल्स रहेंगी। उन्होंने कुल मिलाकर 14 महिला अंपायर का ऐलान किया है। ICC चेयरमैन जय शाह ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि क्रिकेट जगत के भविष्य के लिए काफी अहम फैसला है।
विज्ञापन
ICC का महिला विश्व कप को लेकर बड़ा फैसला
महिला विश्व कप के लिए सभी फीमेल ऑफिशियल्स के पैनल का खुलासा हो गया है, जिसमें मैच रेफरी और अंपायर शामिल हैं। नीचे पूरी लिस्ट है:
महिला वर्ल्ड कप के लिए फीमेल पैनल के ऐलान पर ICC के चेयरमैन जय शाह का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘ये महिला क्रिकेट के सफर में बड़ा पल है और ये हर तरह के स्पोर्ट्स में कई सारी शानदार कहानियां तैयार करेगा। मैच ऑफिशियल्स के ऑल विमेन पैनल को जोड़ना सिर्फ एक बड़ा कीर्तिमान नहीं है, बल्कि ये ICC की जेंडर इक्वलिटी बनाए रखने की प्रतिबद्धता दिखाता है। हम महिलाओं के गेम में एक नया अध्याय लिखने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें लगता है कि टूर्नामेंट के बाहर भी ये महिलाओं को ऑफिशियल्स से जुड़े करियर को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।’