Saliya Saman Banned: श्रीलंकाई के पूर्व ऑलराउंडर सालिया समन को ICC ने 5 साल के लिए बैन कर दिया है। यह फैसला ECB के एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के बाद लिया गया है। बता दें कि यह मामला मैच फिक्सिंग की कोशिश से जुड़ा है। समन ने 2021 के अबू धाबी टी10 लीग में नियमों के विरुद्ध जाकर मैच फिक्स करने का प्रयास किया था और अब उन्हें दोषी करार दिया गया है।
5 साल के लिए सालिया समन बैन
ICC की एंटी-करप्शन न्यायाधिकरण टीम ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व घरेलू खिलाड़ी सालिया समन को दोषी पाया है। इसी वजह से किसी भी तरह के क्रिकेट से 5 साल के लिए उन्हें बैन कर दिया गया। उन्होंने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन किया था, जिसकी सजा उन्हें मिल रही है। सितंबर 2023 में समन को सस्पेंड किया गया था और अब वो आधिकारिक तौर पर बैन हो चुके हैं।
क्यों है पूरा मामला?
2021 के अबू धाबी टी10 क्रिकेट लीग में सालिया समन ने मैच फिक्स करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ बड़े नियमों को भांग किया, जिसमें टूर्नामेंट के मैचों को फिक्स करने और गलत तरीके से उनपर प्रभाव डालने की कोशिश शामिल है। इसके अलावा उन्हें साथी प्रतियोगियों को भी बेईमानी करने के लिए इनाम देने का प्रयास किया। ICC के एंटी-करप्शन न्यायाधिकरण ने उन्हें इन कारणों की वजह से सजा देने का कड़ा फैसला किया।
सालिया समन ने घरेलू क्रिकेट में किया है कमाल
सालिया समन 39 साल के पूर्व श्रीलंकाई घरेलू ऑलराउंडर हैं। वो श्रीलंका के लिए अंडर 17 और 19 क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा लंका क्रिकेट क्लब, रंगमा क्रिकेट क्लब, गाल क्रिकेट क्लब समेत कुछ अन्य टीमों के लिए भी उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई है। सालिया ने 101 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 3662 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया और 231 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट ए में खेले 77 मैचों में उन्होंने 898 रन बनाए और 84 विकेट अपने नाम किए। टी20 क्रिकेट में समन ने 47 मैचों में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने 129 के स्ट्राइक रेट से 673 रन बनाए और 58 बार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हालांकि, अब उनके करियर पर भारी संकट छा गया है।
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी से मिलेंगे फुटबॉल स्टार मेसी! विराट, रोहित और धोनी के साथ भारत में हो सकता है स्पेशल मैच
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
55 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines