---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

साल 2022 में बल्ले से तबाही मचाने वाले Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, ICC ने दिया ये बड़ा ईनाम

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के स्टार और विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ ईयर 2022 घोषित किया है। सूर्यकुमार यादव के अलावा इस बार इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नामित थे। ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द […]

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के स्टार और विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ ईयर 2022 घोषित किया है। सूर्यकुमार यादव के अलावा इस बार इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नामित थे।

ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयार का अवॉर्ड पिछले साल यानी 2021 से मिलना शुरू हुआ था। इस अवॉर्ड को सबसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने जीता था, इस बार इस अवार्ड से सूर्या को सम्मानित किया गया है। स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में उनके 908 रेटिंग पॉइंट हैं। पिछले साल ही वह नंबर एक पर पहुंच गए थे।

---विज्ञापन---

सूर्या के नाम रहा था साल 2022

साल 2022 टी20 में सूर्या के नाम रहा था। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 फॉर्मेट में धमाल मचाया था। उन्होंने 187.43 के शानदार स्ट्राईक रेट के साथ 31 मैच में 1164 रन बनाए थे। उनका एवरेज 46.56 का रहा था। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव एक साल के अंदर टी20 में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं।

---विज्ञापन---

साल 2022 में सूर्या ने लगाए थे सबसे ज्यादा छक्के

सूर्यकुमार यादव ने टी 20 क्रिकेट में साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे। । इस रिकॉर्ड के साथ वह एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए थे।

---विज्ञापन---

टी20 विश्वकप 2022 में सूर्या ने किया था कमाल

टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2022 में भी बल्ले से कमाल किया था। उन्होंने 6 पारियों में तीन अर्द्धशतक लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 और औसत 60 का रहा था।

 

First published on: Jan 25, 2023 04:25 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola