हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T-20 लीग के नियम में बड़ा बदलाव, प्लेइंग इलेवन में इतने विदेशी खिलाड़ियों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
ICC Overseas Players Cap for T20 leagues

नई दिल्ली: आईसीसी ने सभी नई टी20 लीगों के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों और सात स्थानीय खिलाड़ियों के कैप को मंजूरी दे दी है, जिसमें एसोसिएट खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। एक्टिव या रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी इसमें शामिल रहेंगे। फिलहाल यह फैसला अभी मौजूदा टूर्नामेंटों जैसे यूएई-बेस्ड इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT 20), यूएस के मेजर लीग क्रिकेट (MLC) और कनाडा के ग्लोबल टी20 (GLT 20) को प्रभावित नहीं करेगा। इनमें अभी प्लेइंग इलेवन में चार से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति दी गई है। हालांकि, इन लीगों को उचित समय के भीतर उन सीमाओं का पालन करना होगा।

आईसीसी के कार्यकारी समूह ने की थी सिफारिश 

डरबन में दो दिनों तक चलने वाली आईसीसी की एजीएम गुरुवार को समाप्त हुई। जहां नए नियम पर क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने मतदान किया। किसी लीग में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या सीमित करने की सिफारिश पिछले साल आईसीसी के एक कार्यकारी समूह की ओर से की गई थी। तेजी से बढ़ रही टी-20 लीगों के कारण कुछ पूर्ण सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों की कमी की आशंका से निपटने के लिए इसकी सिफारिश की गई थी।

प्लेइंग XI में चार से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते

मंगलवार को जब आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की पहली बैठक हुई, तो सभी लीगों में न्यूनतम चार स्थानीय खिलाड़ियों की आवश्यकता को 8-6 से खारिज कर दिया गया। हालांकि, सीईसी ने चर्चा जारी रखी और एक संशोधित सिफारिश पर चर्चा करने के लिए बुधवार को फिर से बैठक की। जिसके जरिए यह नई सहमति बनी। नए नियम के तहत सभी नई टी20 लीगों की एक प्लेइंग XI में चार से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते, लेकिन वे स्थानीय खिलाड़ी के रूप में एसोसिएट प्लेयर को लिस्ट कर सकते हैं। इसका उद्देश्य छोटे देशों में क्रिकेट के विकास करना है। आईसीसी बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सीईसी की सिफारिश पर मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन

आईएलटी20 और एमएलसी को फिलहाल राहत

आईएलटी20 और एमएलसी को फिलहाल कुछ राहत मिलेगी, जो अपनी प्लेइंग इलेवन में क्रमशः नौ और छह विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति देती हैं। ILT20 को इस जनवरी में लॉन्च किया गया था और MLC का उद्घाटन सत्र गुरुवार को डलास में शुरू होगा। वहीं क्रिकेट कनाडा की ग्लोबल टी20 इस महीने के अंत में शुरू होगी। इसमें प्लेइंग इलेवन में पूर्ण सदस्य देशों के पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ कम से कम तीन स्थानीय खिलाड़ियों को अनुमति दी जाती है। शेष स्लॉट एसोसिएट्स और अमेरिका के खिलाड़ियों के संयोजन से भरे जाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola