ICC ने world cup में बेस्ट फील्डिंग करने वाली टीम का किया ऐलान, नीदरलैंड से भी खराब हुई भारतीय टीम की Fielding

Best Fielding Team: आईसीसी ने विश्व कप में सबसे शानदार फील्डिंग प्रदर्शन करने वाली टीम का ऐलान किया है। जानें आईसीसी ने किस टीम की फील्डिंग का माना लोहा।

ICC announced best fielding team of odi World Cup 2023 know team india position

विश्व कप की बेस्ट फील्डिंग टीम।

Best Fielding Team World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का समापन हो गया है। विश्व कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से विश्व कप खिताब को अपने नाम कर दुनिया को दिखा दिया है कि उन्हें क्यों दुनिया की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है। विश्व कप खत्म होने के बाद बेस्ट फील्डिंग से लेकर बेस्ट बैटिंग और बेस्ट बॉलिंग का भी ऐलान कर दिया गया है। अब आईसीसी ने इस विश्व कप में सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाली टीम का भी ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस टीम की फील्डिंग हुई सबसे शानदार

आईसीसी ने विश्व कप समाप्त होने के बाद सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाली टीम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली है। आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की फील्डिंग को सबसे बेस्ट बताते हुए पहले पोजीशन पर रखा है। आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया को 383.58 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर रखा है। इसके अलावा इस सूची में 340.59 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन

नीदरलैंड से भी पीछे है भारतीय टीम

आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन आईसीसी की नजर में नीदरलैंड ने भी भारतीय टीम से बेहतर फील्डिंग किया है और इस सूची में तीसरे स्थान पर जगह बनाया है। भारतीय तीन को इस विश्व को में बेस्ट फील्डिंग करने के मामले में चौथे स्थान पर रखा गया है। भारत को सिर्फ 281.04 प्वाइंट्स मिले हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया से 100 प्वाइंट्स कम है। यह भी दर्शाता है की ऑस्ट्रेलिया क्यों विश्व कप खिताब अपने नाम कर सका और पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को हरा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ