T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 2024 टी20 विश्व कप के लिए एक और टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। आईसीसी ने ऐलान किया है कि अब नेपाल भी 2024 का टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाला है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होने वाला है। इस विश्व कप को लेकर अभी से फैंस में उत्साह और जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
10 साल बाद टी20 विश्व खेलेगा नेपाल
नेपाल टीम ने 10 साल बाद टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। नेपाल ने इससे पहले 2014 में टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर मुकाबले के सेमीफाइनल में नेपाल ने यूएई को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही नेपाल अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आगामी टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है, इसमें नेपाल भी शामिल हो गया है। ऐसे में आगामी विश्व कप और अधिक मजेदार होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मोहम्मद शमी ने हरभजन सिंह को चिढ़ाया! कमेंट्री बॉक्स की तरफ किया इशारा, Watch Video
नेपाल ने ऐसे किया क्वालीफाई
बता दें कि क्वालीफायर मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसके जबाव में बल्लेबाजी करने उतरे नेपाल ने 17 गेंद शेष रहते ही टारगेट हासिल कर लिया और मुकाबले को अपनी झोली में डाल लिया। इस जीत के साथ नेपाल ने ऐलान कर दिया है कि वह भी टी-20 विश्व कप 2024 खेलने वाले हैं। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सर्वाधिक 63 रनों की तूफानी पारी खेली है। आसिफ की तूफानी पारी के बदौलत नेपाल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
30 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
34 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines