नई दिल्ली: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी कर रहे एमएस धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट को लगता है कि ‘थाला’ एक और सीजन आईपीएल खेल सकते हैं। फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीएसके के मैच के बाद क्रिकबज से कहा- यह मेरा अनुमान है। उन्होंने हमें इसके बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन जिस तरह से धोनी खेले और टीम का नेतृत्व किया, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह अगले साल भी खेलेंगे।

विज्ञापन

पिछले साल जडेजा को सौंप दी थी कप्तानी 

धोनी के संन्यास की अटकलें पिछले कुछ समय से चल रही हैं। वह टॉस और मैच के बाद अपने बयानों से चौंकाते रहे हैं। उनकी उम्र 41 साल है और कहा जा रहा है कि वे खेल से संन्यास के बाद सीएसके में मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। पिछले साल भी उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि जडेजा ने बीच सीजन उन्हें कप्तानी वापस दे दी थी।

विज्ञापन

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने संन्यास की घोषणा का समय शाम 7.29 बजे चुना। बाद में पता चला कि वह समय उस दिन का सूर्यास्त समय था। धोनी ने पहले कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच अपने घर चेन्नई में खेलेंगे।

चेपॉक में फिर खेल सकती है सीएसके 

रविवार की रात CSK ने अपना आखिरी घरेलू मैच खेला, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि बाद में उन्हें चेपॉक में फिर से खेलने का एक और मौका मिल सकता है। स्टेडियम को दो प्ले-ऑफ खेलों की मेजबानी मिलने के साथ, तकनीकी रूप से सीएसके के पास मैदान पर लौटने का एक और मौका है। 13 मैचों में 15 अंकों के साथ वे प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं। सीएसके को अपना आखिरी मैच शनिवार दोपहर दिल्ली में खेलना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ