IPL 2025 Scam: आईपीएल 2025 के दौरान हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टिकटों को लेकर विवाद हो गया था। उस समय इस मामले ने तूल पकड़ी तो सभी ने इस हल करा दिया था। हालांकि सीआईडी इस मामले की जांच कर रही थी। अब इस मामले में सबूत मिलने के कारण हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ए जगन मोहन राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ एक और मामला उन पर शुरू हो गया है।
आईपीएल स्कैम में हुई बड़ी गिरफ्तारी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने घरेलू मुकाबले खेलती है। आईपीएल 2025 के दौरान इस फ्रेंचाइजी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर आरोप लगाते हुए कहा की मैच के पास को लेकर संघ के लोग फ्रेंचाइजी को परेशान करते हैं। जिसके बाद तेलंगाना की सरकार ने इस मामले पर जांच बैठा दी। अब इस जांच में गिरफ्तारी शुरू हो गई है। जिसमें संघ के अध्यक्ष ए जगन मोहन राव, एचसीए के कोषाध्यक्ष जेएस श्रीनिवास राव, एचसीए के सीईओ सुनील कांते, श्री चक्र क्रिकेट क्लब के महासचिव राजेंद्र यादव, श्री चक्र क्रिकेट क्लब की अक्ष्यक्ष जी. कविता का नाम शामिल है।
एक और मामले में जांच हुई शुरू
इस दौरान एक और मामला हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव के खिलाफ आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जगन मोहन राव ने सी. राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी. कविता के साथ मिलकर गोविलुपुरा क्रिकेट क्लब के प्रमुख सी. कृष्णा यादव के जाली हस्ताक्षर करके श्री चक्र क्रिकेट क्लब के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए। इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल श्री चक्र को गोविलुपुरा क्लब के रूप में दिखाने के लिए किया गया, जिससे जगन मोहन राव एचसीए के अध्यक्ष चुने गए। हालांकि इसके बारे में अभी भी सीआईडी की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कप्तान गिल का बल्ला चला, लेकिन किस्मत नहीं दे रही है साथ, सीरीज में हुई हार की हैट्रिक!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines