HYD vs BEN: टीम इंडिया में वापसी के लिए सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. इस दौरान शमी ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन भी किया है. हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पा रही है. हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई टीम में भी शमी का नाम नहीं था. जिसके बाद भी वो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. शमी ने अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक और धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
शमी ने किया शानदार प्रदर्शन
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 1 मेडन ओवर डालते हुए 70 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए. हैदराबाद की टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 352 रन बनाए. जिसमें अमन राव परेला ने नाबाद 200 रनों की पारी खेली. ऐसे मुकाबले में शमी अपनी टीम बंगाल के लिए मुख्य खिलाड़ी के तौर पर नजर आए. गेंदबाजी में शमी ने अच्छा प्रदर्शन करके हैदराबाद की टीम को 400 रन बनाने से रोक दिया. शमी ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 6 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किया है. बंगाल की टीम को शमी के शानदार अनुभव का फायदा मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: 10 चौके, 3 छक्के… टीम इंडिया में वापसी के बाद श्रेयस अय्यर ने मचाया कोहराम, इस टूर्नामेंट में खेली तूफानी पारी
मोहम्मद शमी ने मचाया है तहलका
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शमी आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेले थे. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. उसके बाद भी शमी टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम से बाहर होने के बाद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेला. जहां पर उन्होंने अब तक बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में भी धमाकेदार गेंदबाजी की है. शमी घरेलू क्रिकेट के बाद अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. जिससे शमी को एक और बार ब्लू जर्सी पहनने का मौका मिले.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से इग्नोर होने के बाद विराट कोहली के साथी ने उड़ाया गर्दा, गिल-अगरकर को बल्ले से दिया करारा जवाब!
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
57 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines