India Women cricket Team: पूर्व क्रिकेटर हृषिकेश कानिटकर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। भारत की ओर से दो टेस्ट और 34 एकदिवसीय मैच खेलने वाले कानिटकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में 9 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से टीम के साथ जुड़ेंगे।
महिला क्रिकेट टीम का बैटिंग कोच बनाए जाने पर हृषिकेश कानिटकर ने कहा कि “वरिष्ठ महिला टीम के नए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान की बात है। मुझे इस टीम में जबरदस्त संभावनाएं दिख रही हैं और हमारे पास युवाओं और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: मिल गया हारिस रऊफ का रिप्लेसमेंट, सवा साल बाद टेस्ट में वापसी कर सकता है तूफानी गेंदबाज
हृषिकेश कानिटकर ने कहा कि मेरा मानना है कि ‘यह टीम आगे की चुनौती के लिए तैयार है। हमारे पास कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं आ रही हैं और यह टीम के लिए और बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे लिए रोमांचक होने वाला है।’
रमेश पोवार को भेजा गया NCA
वहीं महिला टीम के पूर्व हैड कोच रमेश पोवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शामिल किया गया है। वह बीसीसीआई के पुनर्गठन मॉड्यूल के हिस्से के रूप में पुरुष क्रिकेट में स्विच करेंगे।
रमेश पोवार ने अपने बयान में कहा कि “सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में मेरे कार्यकाल का अनुभव समृद्ध रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने खेल के कुछ दिग्गजों और देश की उभरती प्रतिभाओं के साथ मिलकर काम किया है।
और पढ़िए – LPL 2022: T20 क्रिकेट में शोएब मलिक का हाहाकार, कीरोन पोलार्ड को पछाड़ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
नई जिम्मेदारी पर क्या बोले रमेश पोवार
नई जिम्मेदारी को लेकर रमेश पोवार ने कहा कि ‘एनसीए में अपनी नई भूमिका के साथ, मैं भविष्य के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने में मदद करने के लिए अपने वर्षों के अनुभव को आगे बढ़ाना चाहूंगी। मैं खेल और बेंच स्ट्रेंथ के विकास के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
वीवीएस लक्ष्मण ने किया रमेश पोवार का स्वागत
एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रमेश पोवार के ऑन-बोर्ड (स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में) आने के साथ, हमें यकीन है कि वह अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लाएंगे। घरेलू, आयु-वर्ग क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय सर्किट में काम करने के बाद, मुझे यकीन है कि वह खेल की बेहतरी में सक्रिय भूमिका निभाएगा। मैं एनसीए में उनकी नई भूमिका में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
42 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines