Yash Dhull Great Comeback: टीम इंडिया के पूर्व अंडर 19 कप्तान यश ढुल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी के पिछले सीजन में कमाल किया। DPL 2025 में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा और अब दलीप ट्रॉफी में उन्होंने शतक लगाया। उनकी पिछले साल दिल के छेद की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उनके क्रिकेट करियर पर भारी संकट लग रहा था लेकिन उन्होंने वापसी की और अभी रनों की मशीन बने हुए हैं।
दिल के छेद की हुई थी सर्जरी
पिछले साल जून में यश ढुल के लिए चीजें खराब होने लगीं। उनके दिल में 17 मिलीमीटर का छेद था और उन्हें सर्जरी की जरूरत थी। घरेलू सत्र सामने था और वो सर्जरी नहीं कराना चाहते थे। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें कोई विकल्प नहीं दिया और इलाज को जरुरी बताया। ढुल ने सर्जरी कराई और उन्हें एक महीने तक बाहर रहना पड़ा। इसी बीच उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। कुछ महीनों बाद उन्होंने वापसी जरूर की लेकिन उन्हें बहुत थकावट महसूस हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। ढुल को नई शुरुआत करने की जरूरत थी और उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
कैसे यश ढुल बन गए रन मशीन?
यश ढुल ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट से दूर रहने के दौरान स्नूकर खेलना शुरू किया और इससे उन्हें फायदा हुआ। ढुल ने कहा, ‘मैंने स्नूकर खेलते हुए काफी समय बिताया। इस गेम ने मुझे काफी कुछ सिखाया। मेरा दिमाग हमेशा इधर-उधर घूमता था। मैं ध्यान नहीं लगा पा रहा था। उस समय स्नूकर ने मुझे फोकस रहना सिखाया। उस समय ने मुझे गेम और जीवनशैली के बारे में काफी कुछ महसूस कराया। मुझे यह भी समझ आया कि कैसे आगे बढ़कर सुधार करते हैं। उस समय ने मुझे सिखाया कि स्थिति को कैसे संभालते हैं। लगातार उतार-चढ़ाव आते हैं। मुझे उनसे होकर गुजरना होगा।’
यश ढुल का हालिया प्रदर्शन
ढुल ने पिछले रणजी सीजन की 7 पारियों में 444 रन बनाए। हाल ही में समाप्त हुए DPL 2025 में यश ने 8 मैचों में 87 के शानदार औसत से बल्लेबाजी की। उन्होंने कुल 435 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। ढुल ने अभी चल रही दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ 133 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अभी अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म में हैं।
ये भी पढ़ें:- मिचेल स्टार्क ने अचानक क्यों T20I को कहा अलविदा? खुद बताई रिटायरमेंट की वजह
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
28 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines