हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs ZIM मैच के किस नतीजे से होगा टीम इंडिया को फायदा? सिर्फ 1 जीत से सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री!

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के ग्रुप में आज सुपर 8 का मुकाबला जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. इस मैच के नतीजे का असर टीम इंडिया के क्वालिफिकेशन सिनेरियो पर कितना पड़ेगा. कौन सी टीम के जीतने से बारत की राह आसान होगी. इसी के साथ सिर्फ एक जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कैसे?

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने सुपर 8 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के हाथों हार के साथ की है. इसी के साथ अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम की राह काफी मुश्किलों भरी हो गई है. सुपर 8 में 23 फरवरी को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच का मुकाबला खेला जाएगा, जिसका असर टीम इंडिया के क्वालिफिकेशन सिनेरियो पर भी पड़ेगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बेहद ही खास रहेगा. पहले मुकाबले में हार के बाद भी टीम इंडिया सिर्फ एक जीत के दम पर ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. ऐसा हम किस आधार पर कह रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं. 

किसकी जीत से टीम इंडिया को कितना फायदा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अगर वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल कर लेती है तो उनको 2 अहम अंक मिलेंगे. इस कंडीशन में टीम इंडिया के लिए बचे हुए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी, जो कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा. टीम इंडिया अगर जिम्बाब्वे से जीत जाती है और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती है तो सीधे तौर पर टूर्नामेंट पर बाहर हो जाएगा. दूसरी तरफ अगर जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज को हरा देती है तो टीम इंडिया की राह आसान हो सकती है. ऐसे में वेस्टइंडीज की राह मुश्किल हो जाएगी. 

1 जीत के साथ भी मिल सकता है SF का टिकट

टीम इंडिया एक जीत के साथ भी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. 23 फरवरी के मैच में जिम्बाब्वे जीत जाती है और फिर टीम इंडिया के खिलाफ बड़े अंतर से हार जाती है. इसके बाद साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैचों में बड़े अंतरों से जीत हासिल कर ले. ऐसे में अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया अगर करीबी मैच में हार भी जाती है तो नेट रेट पर बात चली जाएगी और अच्छे नेट रन रेट से टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: अगर टीम इंडिया ने नहीं सुधारी ये 5 गलतियां, तो अधूरा रह जाएगा खिताबी जीत का सपना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola