हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसे बनी थी सचिन-सहवाग की ओपनिंग जोड़ी? इसके पीछे है ये दिलचस्प कहानी

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Virender Sehwag Opening

Sachin Tendulkar-Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी को सबसे घातक माना जाता है। दोनों बल्लेबाजों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं। वे अब तक वनडे क्रिकेट की छठी सबसे सफल जोड़ी हैं। सहवाग-सचिन ने 2002 से 2012 तक 93 ईनिंग में 42.13 की औसत से 3919 रन बनाए। हालांकि वनडे क्रिकेट में हाईऐस्ट पार्टनरशिप का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। दोनों ने 136 ईनिंग में 49.32 के औसत से 6609 रन बनाए हैं। गांगुली-सचिन कई मैचों में इतिहास रचते गए। हालांकि गांगुली बाद में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने लगे।

2003 विश्व कप के बाद कोच ने लिया था फैसला 

ऐसा कैसे हुआ, इसे लेकर सहवाग ने दिलचस्प कहानी बताई है। बीसीसीआई के पूर्व महाप्रबंधक अमृत माथुर की किताब “पिचसाइड: माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट” के लॉन्च के दौरान बोलते हुए सहवाग ने कहा कि 2003 विश्व कप की खराब शुरुआत के बाद हमारे कोच जॉन राइट ने पूछा कि टीम इंडिया के लिए अब किसे ओपनिंग करनी चाहिए। हम सभी आगे आए और अपने-अपने सुझाव लिखे।

11 में से सिर्फ एक पर सौरव-सचिन लिखा था 

हमें चिटों पर ये सुझाव लिखकर देने थे। खास बात यह रही कि 11 चिटों में से केवल एक पर ‘सौरव-सचिन’ लिखा था। केवल सौरव गांगुली ने ही अपनी चिट पर उनका नाम लिखा था। बाकी सभी ने मेरा और सचिन का नाम लिखा। तब से मैंने और सचिन ओपनिंग करना शुरू कर दिया। जबकि ‘दादा’ सौरव गांगुली शालीनता से नंबर 3 पर आए।

विज्ञापन

एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जवाब देना चाहते थे गांगुली 

सहवाग ने इसके साथ ही एक और खुलासा किया। उन्होंने 13 जुलाई, 2002 को भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के लॉर्ड्स की बालकनी से शर्टलेस होकर जश्न मनाने के पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि नेटवेस्ट ट्रॉफी के तहत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक मैच के दौरान इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने जिस तरह से अपनी शर्ट उतारी थी, उससे जाहिर तौर पर गांगुली नाराज थे और तारीफ का जवाब देने का इंतजार कर रहे थे। सहवाग ने कहा- “वह फ्लिंटॉफ को करारा जवाब देना चाहते थे जिन्होंने मुंबई में ऐसा ही किया था।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola