How Is Nitish Kumar Reddy A replacement For Hardik Pandya: भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या का आदर्श विकल्प नहीं हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक टीम में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के रूप में फिट हो सकते हैं. पांड्या को इस सीरीज में आराम दिया गया है
वो पांड्या का विकल्प कैसे हैं?
श्रीकांत ने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं है कि नीतीश कुमार रेड्डी ने क्या किया है. उन्हें एक ऑल-राउंडर के तौर पर कैसे देखा जा रहा है? उन्हें गेंद बिल्कुल नहीं दी जाएगी क्योंकि टीमें उन्हें हर जगह हरा देंगी. मैं इस तर्क को समझ नहीं पा रहा हूं. वो हार्दिक पांड्या का विकल्प कैसे हैं? हार्दिक पांड्या सिर्फ गेंदबाज या बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं, बल्कि फील्डर के रूप में भी टीम में खेल सकते हैं.’
नीतीश ने सिर्फ 6 इंटरनेशनल मैच खेले
नीतीश ने भारत के लिए 2 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलें हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 27 और 90 रन बनाए हैं. उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से टी20 में 3 विकेट भी लिए हैं. हाल ही में, भारत ने आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान किया, और नीतीश को स्क्वाड में शामिल किया गया.
नीतीश की लिमिट
श्रीकांत ने नीतीश की गेंदबाजी की सीमाओं के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार रेड्डी को एक प्योर बॉलर के तौर पर टीम में फिट किया जा सकता है? क्या आप उन्हें लगातार 3 या 4 ओवर देंगे? अगर उन्हें सिर्फ 5 या 6 ओवर गेंदबाजी करनी भी पड़े, तो वो इसे कैसे करेंगे? इसमें कोई संभावना नहीं है.’
यह भी पढ़ें- WPL 2026: इन 5 टीनएज क्रिकेटर्स पर रहेंगी हर किसी की नजर, क्या कर पाएंगी कमाल?
विजय हजारे ट्रॉफी में पांड्या
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेला और मौजूदा वक्त में बड़ौदा की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. विदर्भ के खिलाफ, उन्होंने 68 गेंदों की शतकीय पारी खेली और इस दौरान 92 गेंदों में 133 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 11 छक्के शामिल थे, उनका स्ट्राइक रेट 144.56 का रहा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), कुलदीप यादव, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, विराट कोहली, केएल राहुल, हर्षित राणा, श्रेयस अयर (उपकप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह.
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, खत्म हुई ब्रेसवेल की शानदार पारी
2 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines