Babar Azam: पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम टी20 विश्व कप 2024 के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में बाबर का करियर लगभग खत्म नजर आ रहा है। हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ, जिसमें आजम को मौका नहीं मिला। इस बीच पाकिस्तान टीम के वाइट बॉल के कोच माइक हेसन ने बाबर को टी20 टीम में वापसी करने के लिए अजीबोगरीब तरीका बताया है। जिससे सभी हैरान रह गए हैं।
बाबर आजम हुए टीम से बाहर
पाकिस्तान की टीम फिलहाल टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है। फिलहाल उस टीम में बाबर आजम फिट नहीं नजर आ रहे हैं। जिसके कारण ही उन्हें क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में मौका ही नहीं दिया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक वाइट बॉल के कोच माइक हेसन ने बाबर आजम को विकेटकीपिंग करने की सलाह दी है। आरसीबी के पूर्व कोच माइक हेसन का मानना है कि बाबर आजम अब पाकिस्तान की टी20 टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ही फिट हो सकते हैं। बाबर ने अपने करियर में कभी भी विकेटकीपिंग नहीं की है, ऐसे में उनका अब टी20 फॉर्मेट में कमबैक करना बेहद मुश्किल है।
ऑलराउंडर को मौका देना चाहते हैं हेसन
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच माइक हेसन से जब अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा वो ऐसे खिलाड़ी पर ही निवेश करना चाहते हैं, जो मैदान पर एक से ज्यादा काम कर सके। उनका मानना है कि स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों पर टी20 फॉर्मेट में निर्भर नहीं रहा जा सकता है। हेसन टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। हेसन की कोचिंग में पाकिस्तान की टीम ने पहले भी बांग्लादेश को हराया है। जिसके बाद ही उन्होंने अपनी बड़ी मांग पीसीबी के सामने रखी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की टी20 टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम सहित 6 बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
53 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines