नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नया रिकॉर्ड बन गया है। करोड़ों फैंस घर बैठे फ्री में आईपीएल के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं। सोमवार को बेंगलुरु में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुकाबले ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, इस मैच को जियो सिनेमा (JioCinema) पर 2.4 करोड़ लोगों ने लाइव देखा, जो अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है। ताबड़तोड़ रन बनने के बाद इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। सीएसके ने इस मैच में 8 रनों से जीत दर्ज की।
CSK vs RR को मिली थी 2.2 करोड़ व्यूअरशिप
इससे पहले बुधवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच को 2.2 करोड़ की व्यूअरशिप मिली थी। ये चेन्नई के कप्तान के रूप में एमएस धोनी का 200वां मैच था। बुधवार को आखिरी ओवर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या को इस सीजन में पहली बार 20 मिलियन के पार पहुंचा दिया। ऑनलाइन दर्शकों की संख्या में वृद्धि करने की वजह मुफ्त मैच के अलावा 4k क्वालिटी, दर्शकों के लिए कई कैमरा विकल्प और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री शामिल हैं।
और पढ़िए – GT vs RR: 6, 6, 6, संजू सैमसन ने मचाई तबाही, राशिद खान को जमकर कूटा, देखें
और पढ़िए – IPL 2023, RCB vs CSK: सीएसके और आरसीबी के बीच महामुकाबला आज, विराट-धोनी समेत कई दिग्गज आएंगे नजर
ऐसा रहा मैच
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 226 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। इस मैच में यूं तो कई कैच छूटे, लेकिन अंतत: सीएसके ने आरसीबी के घर में ये मुकाबला जीत लिया। CSK के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 83 जबकि शिवम दुबे ने 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं अजिंक्य रहाणे ने 37 रन बनाए। आरसीबी के ओपनर विराट कोहली का बल्ला नहीं चल सका। वे महज 6 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद फाफ डु प्लेसिसस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 और ग्लेन मैक्सवेल ने 76 रन बनाए। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
53 secs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
34 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
43 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines