TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

WPL Final में RCB ने कुछ ही घंटों में तोड़ा DC का रिकॉर्ड, जानिए टाइटल क्लैश के टॉप टीम स्कोर की पूरी लिस्ट

RCB Breaks DC Record: आरसीबी ने ने कुछ ही घंटों में दिल्ली कैपिटल्स का डब्ल्यूपीएल फाइनल का सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. डीसी ने स्मृति मंधाना की टीम को पहाड़ जैसा टारगेट दिया था, जिसे 2 गेंद बाकी रहते हुए चेज कर लिया गया.

WPL 2026 Final

Highest Team Score In WPL Final History: दिल्ली कैपिटल्स कैपिटल्स ने 5 फरवरी 2026 को वुमेंस प्रीमियर लीग का हाईएस्ट टीम स्कोर बनाया था, उन्होंने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर बोर्ड पर 203 रन दर्ज किया. हालांकि उनका ये रिकॉर्ड इसी मैच में टूट गया जब आरसीबी टीम ने चेज करते हुए 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बना लिए. डब्ल्यूपीएल के फाइनल में इस मैच से पहले का सबसे बड़ा स्कोर 149 था, जिसे पिछले साल की टाइटल क्लैश में मुंबई इंडियंस ने डीसी के खिलाफ बनाया था.

दिल्ली के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

डीसी के बैटर्स ने शानदार परफॉर्म करते हुए अपनी टीम को इस मुकाम पर पहुंचाया. सबसे ज्यादा योगदान कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का रहा जिन्होंने सबसे ज्यादा 57 का योगदान दिया. इसके अलावा लौरा वोल्वार्ड्ट 44, लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए. सबसे ज्यादा इम्प्रेस कैरिबियन बल्लेबाज चिनेल हेनरी ने किया, जिन्होंने महज 15 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- किस पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम में ‘सैयद’ और ‘किरमानी’ दोनों शब्द आते हैं? 99% क्रिकेट फैंस के पास नहीं होगा जवाब!

---विज्ञापन---

आरसीबी दूसरी बार चैंपियन

204 रन के टारगेट बहुत बड़ा दिख रहा था, लेकिन आरसीबी के बैटर्स ने इसे 20वें ओवर में हासिल कर लिया. बैंगलोर ने पहले ही ओवर से अपना दबदबा बनाए रखा, कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 87 रन का योगदान दिया, इसके अलावा जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की शानदार पारी खेली. डीसी के गेंदबाजों ने कुछ झटके जरूर दिए, लेकिन रन रेट टॉप लेवल पर बना रहा और आरसीबी ने मैच 6 विकेट से जीतकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब जीता.

WPL Final के अब तक के टॉप स्कोर

रैंकटीमस्कोरओवरविरोधी टीमतारीखवेन्यू
1आरसीबी204/419.4 ओवरदिल्ली कैपिटल्स5 फरवरी 2026कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा
2दिल्ली कैपिटल्स203/420 ओवरआरसीबी5 फरवरी 2026कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा
3मुंबई इंडियंस149/720 ओवरदिल्ली कैपिटल्स15 मार्च 2025ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
4दिल्ली कैपिटल्स141/920 ओवरमुंबई इंडियंस15 मार्च 2025ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
5मुंबई इंडियंस134/319.3 ओवरदिल्ली कैपिटल्स26 मार्च 2023ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
6दिल्ली कैपिटल्स131/920 ओवरमुंबई इंडियंस26 मार्च 2023ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
7आरसीबी115/218.3 ओवरदिल्ली कैपिटल्स17 मार्च 2024फिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली
8दिल्ली कैपिटल्स113/1018.3 ओवरआरसीबी17 मार्च 2024फिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली

नोट- ये आंकड़े 5 फरवरी 2026 तक के हैं


Topics:

---विज्ञापन---