Heinrich Klaasen has Retired from Tests Cricket: दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। सीमित ओवरों के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। क्लासेन का हालांकि टेस्ट करियर कुछ ज्यादा लंबा नहीं रहा। वह प्रोटियाज के लिए महज चार टेस्ट मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ पारियों में 13.0 की औसत से 104 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 35 रन का रहा।
क्लासेन ने जरूर रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा है, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए वाइट बॉल क्रिकेट में शिरकत करना जारी रखेंगे। 32 वर्षीय बल्लेबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तब से वह दोबारा अफ्रीकी टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे। प्रोटियाज टीम के लिए वह नए साल में अनुभवी बल्लेबाज डीन एल्गर के बाद टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने दूसरे बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले गरजा पंजाब किंग्स के खिलाड़ी का बल्ला, रणजी ट्रॉफी में ठोक दिया तूफानी शतक
ऐसा नहीं है कि क्लासेन टेस्ट क्रिकेट के लिए क्रिकेट अफ्रीका के आगामी प्लान में शामिल नहीं थे। खबरों के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल वेस्टइंडीज और बांग्लादेश में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए उनके नाम पर चर्चा की जा रही थी, लेकिन अब उन्होंने खुद को उस दौड़ से पूरी तरह बाहर कर लिया है।
क्लासेन का वनडे और टी20 में प्रदर्शन:
बात करें हेनरिक क्लासेन के वनडे और टी20 प्रदर्शन के बारे में तो मौजूदा समय में वह प्रोटियाज टीम के अहम अंग हैं। क्लासेन ने अफ्रीका के लिए अबतक कुल 54 वनडे और 43 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 50 वनडे पारियों में 40.07 की औसत से 1723 और टी20 की 39 पारियों में 22.56 की औसत से 722 रन निकले हैं। क्लासेन के नाम वनडे में चार शतक और छह अर्धशतक एवं टी20 में चार अर्धशतक दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
7 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
58 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines