---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्रिकेट जगत पर टूटा दुखों का पहाड़, जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर का 49 साल की उम्र में निधन

Heath Streak Death: क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का रविवार सुबर निधन हो गया है। दिग्गज ऑलराउंडर लंबे समय से गंभीर बिमारी से पीड़ित थे और उन्होंने 3 सिंतबर को 49 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। हीथ स्ट्रीक के निधन को […]

---विज्ञापन---

Heath Streak Death: क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का रविवार सुबर निधन हो गया है। दिग्गज ऑलराउंडर लंबे समय से गंभीर बिमारी से पीड़ित थे और उन्होंने 3 सिंतबर को 49 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। हीथ स्ट्रीक के निधन को लेकर इससे पहले भी फेक न्यूज फैल गई थी, हालांकि इस बार उनकी पत्नी नादीन ने जिम्बाब्वे के धाकड़ खिलाड़ी के निधन की खबर की पुष्टि की है।

जिम्बाब्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और परिवार के प्रवक्ता जॉन रेनी ने स्पोर्टस्टार से हीथ स्ट्रीक के निधन की पुष्टी की और कहा कि “उनका सुबह तड़के माटाबेलेलैंड स्थित उनके खेत में निधन हो गया। वह अपने परिवार और प्रियजनों से घिरा हुआ था। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनकी शांतिपूर्वक मृत्यु हो गई।”

---विज्ञापन---

स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 1990 और 2943 रन बनाए। हालांकि, यह गेंद के साथ उनका कौशल ही था जो उन्हें बाकियों से अलग करता था। टेस्ट क्रिकेट में 216 और वनडे में 239 विकेट लेकर वह दोनों प्रारूपों में जिम्बाब्वे के सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

पत्नी ने लिखा भावुक पोस्ट

उनके निधन के बाद, हीथ स्ट्रीक की पत्नी, नादीन ने अपने पति की याद में एक हार्दिक संदेश लिखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा कि “आज सुबह, रविवार, 3 सितंबर, 2023 के शुरुआती घंटों में, मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता, को उनके घर से स्वर्ग की ओर ले जाया गया। वह प्यार और शांति में डूबे हुए थे और पार्क से अकेले नहीं थे। हमारी आत्माएं अनंत काल के लिए एक हो गई हैं, स्ट्रीकी।’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2023 11:57 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola