हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Streak की मौत की खबर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा, बोले- 'अभी जिंदा है जिम्बाब्वे का दिग्गज'

विज्ञापन

Health Streak Death: जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीट स्ट्रीक की मौत की खबरों पर पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने बड़ा दावा किया है। ओलोंगा ने ट्वीट कर दावा किया है कि पूर्व क्रिकेटर अभी भी जिंदा है। बुधवार को एक ताजा ट्वीट में ओलोंगा ने कहा कि स्ट्रीक की मौत की खबर महज अफवाह है। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान के जीवित होने की खबर पोस्ट करने के बाद, ओलोंगा ने अपना पिछला ट्वीट हटा दिया जिसमें कहा गया था कि स्ट्रीक की मृत्यु हो गई है। स्ट्रीक के निधन की खबर सामने आने के बाद कई जिम्बाब्वे और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने उन्हें ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी थी।

अभी वो जिंदा है – ओलांगा

हीट स्ट्रीक की मौत की खबरों को खारिज करते हुए ओलोंगा ने ट्वीट किया है कि “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उनसे सुना है। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बिल्कुल जिंदादिल हैं।”

जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं स्ट्रीक

स्ट्रीक अपने समय के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने 65 टेस्ट, 189 एकदिवसीय मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 4933 रन बनाए और सभी प्रारूपों में अपने देश के लिए 455 विकेट लिए। स्ट्रीक, आज तक जिम्बाब्वे के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 1000 रन और 100 विकेट और वनडे में 2000 रन और 200 विकेट का डबल बनाया है। उनके कई रिकॉर्ड आज भी न केवल जिम्बाब्वे बल्कि दुनिया भर के क्रिकेटरों को प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola