Mahela Jayawardene: मुंबई इंडियंस पिछले 6 सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. आईपीएल 2026 में भी फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. जिसके कारण ही अब मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने हेड कोच महेला जयवर्धने पद से हटा दिया है. 17 अक्टूबर 2026 को मुंबई की टीम ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है. लंबे समय से महेला जयवर्धने मुंबई की टीम के साथ जुड़े हुए थे. इस दौरान उनका 2 बार हेड कोच का कार्यकाल रहा. अब पद से हटने के बाद महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस को लेकर इमोशनल बात कही है.
महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस को लेकर हुए इमोशनल
फ्रेंचाइजी के फैसले के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व हेड कोच महेला जयवर्धने ने इमोशनल होते हुए कहा, ‘मुंबई इंडियंस पिछले दस साल से भी ज्यादा समय से मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रही है. प्लेयर्स, कोचिंग टीम और “वन फैमिली” का जबरदस्त सपोर्ट और सबसे बढ़कर फैन्स ने इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है. जिसे मैं हमेशा संभाल कर रखूंगा. साथ मिलकर, हमने कुछ यादगार पल शेयर किए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है.’
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने पिछले 10 सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे. इसको लेकर बोलते हुए जयवर्धने ने कहा, ‘मैं इतने सालों में उनके अटूट भरोसे, सपोर्ट और दोस्ती के लिए मिसेज नीता अंबानी और आकाश अंबानी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और MI के लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी. मैं टीम को आने वाले सालों में हर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.’
फ्रेंचाइजी के सफल कोच रहे हैं महेला जयवर्धने
मुंबई की टीम ने अब तक 5 बार खिताब जीता है. जिसमें से 3 बार मुंबई की टीम महेला जयवर्धने की कोचिंग में ही चैंपियन बनी है. स्टीफन फ्लेमिंग के बाद महेला ही दूसरे सबसे सफल आईपीएल हेड कोच है. जयवर्धने के बतौर हेड कोच टीम को बड़ी बार सफलता दिलाई है. टीम को सफलता दिलाने के लिए उन्होंने ऑक्शन में कई अहम फैसले लिए. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा अपना हेड कोच भी बनाया था. बतौर हेड कोच जयवर्धने की दूसरी पारी सफल नहीं रही.
ये भी पढ़ें: महेला जयवर्धने की छुट्टी के बाद कौन बनेगा MI का नया हेड कोच? CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम रेस में
जयवर्धने के जाने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम नए हेड कोच की तलाश में लग गई है. फिलहाल इस रेस में कई नाम चल रहे हैं. हालांकि खबरों के माने तो नए हेड कोच के चयन में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका रहने वाली है. कप्तान हार्दिक पांड्या को भी फ्रेंचाइजी जल्द ही हटाने का फैसला ले सकती है. जिसके कारण ही पांड्या फिलहाल अहम फैसलो के लेकर अपनी दूरी बनाए रख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह नहीं, टिम साउदी ने मोहम्मद सिराज को बताया न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा, जमकर की तारीफ
संबंधित खबरें
कैसा है न्यूजीलैंड में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़े कर देंगे हैरान
1 hr agoIND vs WI: पांचवें टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं शाई होप
1 hr agoLIVE: बेंगलुरु में बारिश के कारण टॉस में देरी, कवर्स से ढका मैदान
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कंबोज को टेस्ट और वनडे में मिला मौका
2 hrs agoबुमराह नहीं, साउदी ने इस गेंदबाज को बताया न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा
2 hrs agoIND vs NZ: 3 मैच में 23 विकेट लेकर भी नहीं बनी टीम में जगह
2 hrs agoन्यूजीलैंड सीरीज के लिए शमी को टीम में क्यों नहीं चुना गया? सामने आई वजह
2 hrs agoबारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
2 hrs agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
3 hrs ago'घमंडी और अकड़ू' थे विराट कोहली, डिविलियर्स का बड़ा खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines