क्या ग्रेग चैपल से भी खराब कोच हैं गौतम गंभीर? आंकड़े देखकर हैरान रह जाएगी बीसीसीआई 

Gautam Gambhir: टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. फैंस ने सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को हटाने की मांग शुरू कर दी है. गंभीर टी20 छोड़कर अन्य दोनों दोनों फॉर्मेट में बतौर हेड कोच फेल रहे हैं. जिसके कारण ही अब फैंस ने उनकी तुलना ग्रेग चैपल से शुरू कर दी है.

gautam gambhir and greg chappell

gautam gambhir and greg chappell

Gautam Gambhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार से भारतीय फैंस बहुत ज्यादा नाराज हैं. टीम इंडिया के फैंस अब हेड कोच गौतम गंभीर को हटाने की मांग करने लगे हैं. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड वनडे और टेस्ट में बहुत ज्यादा खराब रहा है. जिसके कारण ही अब फैंस उनकी तुलना भारत के सबसे खराब कोच कहे जाने वाले ग्रेग चैपल से कर रहे हैं. आंकड़ों पर नजर डाले तो एक फॉर्मेट में गंभीर का रिकॉर्ड चैपल से भी खराब नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

ग्रेग चैपल से हो रही है गौतम गंभीर की तुलना 

टीम इंडिया के सबसे खराब कोच की जब भी बात होती है, तो उसमें सबसे पहला नाम ग्रेग चैपल का आता है. अब गौतम गंभीर की चैपल से ही तुलना होने लगी है. अगर दोनों कोच के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो चैपल का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर नजर आता है. चैपल की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुल 18 टेस्ट मैच खेले थे. जिसमें भारत ने 7 मैच जीते तो वहीं 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरान 7 मुकाबले ड्रॉ भी रहे थे. जिसके कारण ही उनका विनिंग प्रतिशत 38.89 का रहा है. वहीं गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें भी 7 मैचों में जीत मिली है, लेकिन 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 मुकाबले ही सिर्फ ड्रॉ हुए हैं. गंभीर का विनिंग प्रतिशत 36.82 का रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इतिहास रचने के बाद कीवी कप्तान ने भारत के जख्मों पर ‘छिड़का नमक’, ब्रेसवेल ने दिया बड़ा बयान 

वनडे में भी बहुत आगे नहीं है गंभीर 

गौतम गंभीर ने अब तक वनडे में 5 सीरीज खेली है. जिसमें से 3 सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली है. वहीं सिर्फ 2 सीरीज ही अपने नाम कर सकी है. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. ग्रेग चैपल की कोचिंग में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2007 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद उनका कार्यकाल खत्म कर दिया गया. हालांकि टी20 फॉर्मेट में गंभीर का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है. जिसके कारण ही उन पर बीसीसीआई अभी भी भरोसा बनाए हुए हैं. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर करने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ