Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ महीनों से फॉर्म में नहीं हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हार गई। इस हार के बाद से ही रोहित आलोचकों के निशाने पर हैं। कुछ लोग रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग पर तुले हैं, इस बीच अब टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने रोहित के समर्थन में बड़ा बयान दिया है।
हरभजन सिंह ने रोहित के समर्थन में दिया ये बयान
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि रोहित की आलोचना को लेकर लोग लिमिट क्रॉस कर रहे है। क्रिकेट एक टीम गेम है और फिरद एक प्लेयर आपको पूरा मैच नहीं जिता सकता। मैं जानता हूं कि टीम इंडिया ने WTC फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हमे आगे बढ़ना होगा। अकेले रोहित की आलोचना करना ठीक नहीं है। सब बोल रहे हैं कि रोहित रन नहीं बना रहे, वजन बढ़ा रहे है, अच्छी कप्तानी नहीं कर रहे। मुझे लगता है कि वह एक शानदार लीडर हैं।’
हमें रोहित शर्मा का सपोर्ट करना चाहिए
हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के साथ अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि ‘मैंने उसके (रोहित) साथ खेला है। उसे करीब से देखा है। उसे ना केवल एमआई ड्रेसिंग रूम में बल्कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी बहुत सम्मान मिलता है। मुझे लगता है कि हाल के परिणामों के आधार पर उसका आकलन करना उचित नहीं है। वो अच्छी वापसी करेगा और हमें उस पर विश्वास दिखाने की जरूरत है। हमें उसका समर्थन करने की जरूरत है न कि ये कहने की कि आप ये या वो नहीं कर रहे हैं।
सिर्फ रोहित नहीं पहले के कप्तानों को भी BCCI से मिला समर्थन
हरभजन सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘अगर आपको बीसीसीआई से समर्थन प्राप्त है तो आप स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं। सिर्फ एमएस धोनी या विराट कोहली ही नहीं, अगर आप थोड़ा और पीछे जाएं, तो कई कप्तानों को उस समय के बीसीसीआई अध्यक्षों से समर्थन मिला है। रोहित को बीसीसीआई से समर्थन मिल रहा होगा। मुझे नहीं पता कि उन्हें कितना समर्थन मिल रहा होगा। इस तरह का समर्थन मिलने से उन्हें सही समय पर सही तरह का निर्णय लेने में मदद मिलेगी।’
सुनील गावस्कर ने उठाए थे सवाल
आपको बता दें कि इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि ‘बतौर कप्तान मुझे रोहित शर्मा से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन वह इस पर खरे नहीं उतरे। रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती। पहले भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप हार गई और फिर WTC फाइनल में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines