Hasin Jahan accused Mohammed Shami: विश्व कप के दौरान मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रही थी। हसीन ने मोहम्मद शमी को लेकर भी काफी कुछ कहा था। अब हसीन ने शमी को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दे दिया है। बता दें कि हाल ही में विश्व कप में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद एक खबर वायरल हुई थी, इस वायरल खबर में कहा जा रहा था कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी बल्लेबाजों को पैसे देकर विकेट लेते हैं। इसको लेकर हसीन को खूब ट्रोल भी किया गया था।
ये भी पढ़ें:- भारत को World Cup हराने वाला लौट आया! तीसरे T20 में खतरे की घंटी, देखें AUS की संभावित प्लेइंग 11
हसीन ने बताया शमी की चाल
हसीन जहां का एक बार फिर से मोहम्मद शमी पर बयान आया है। हसीन ने कहा कि मोहम्मद शमी ने उन्हें बदनाम करने के लिए मीडिया माफिया हायर कर रखा है। जिसका काम ही है किसी तरह मुझे बदनाम करने की कोशिश की जाए। शमी और उसके परिवार वाले मिलकर यह चाल चल रहे हैं। बता दें कि हसीन ने उस खबर को फर्जी बताया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि हसीन ने शमी पर पैसे लेकर विकेट लेने का आरोप लगाया था। हसीन का कहना है कि मैंने ऐसा बयान कभी नहीं दिया है। यह मोहम्मद शमी की चाल है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी भी खेलना चाहता है आईपीएल, Team india से जताई दिल की इच्छा
शमी ने माफिया मीडिया हायर किया- हसीन
हसीन ने कहा कि शमी जानबूझकर मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह की झूठी खबरें मेरे हवाले से कहकर फैला रहे हैं। इसके लिए शमी ने माफिया मीडिया हायर कर रखा है, जिसका यही काम है कि किसी भी तरह से मुझे बदनाम की जाए। बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 6 जून 2014 को एक दूसरे से निकाह किया था। इससे पहले दोनों 2 साल की रिलेशनशिप में रहे थे, फिर 2014 में शादी करने का फैसला कर लिया था। शुरुआती वर्षों में दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद चरम सीमा तक पहुंच गया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines