Hasan Mahmud Test Hat-Trick: अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबला काफी अच्छा चल रहा है. मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. वो बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. हसन का करियर अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था. टेस्ट में इससे पहले बांग्लादेश के लिए आलोक कपिल और सोहाग गाजी ने हैट्रिक ली थी. दोनों ही स्पिनर थे. आजतक किसी भी तेज गेंदबाज ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की थी. अब हसन ने लिस्ट में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है.
हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 346 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश ने पहली इनिंग में 106 रनों की बढ़त ली. बांग्लादेश को इतनी बड़ी लीड दिलाने का श्रेय हसन महमूद को जाता है. उन्होने 21 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए. टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हसन ने 5 विकेट लिए. उन्होंने दूसरी नई गेंद से खूब कहर बरपाया. हसन ने इसमत आलम, क़ैस अहमद और जिया उर रहमान को आउट कर हैट्रिक ली. हसन के अलावा इबादत हुसैन ने बांग्लादेश के लिए चार विकेट लिए. इन दोनों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं.
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे में लगातार हुए फ्लॉप, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना लगभग तय
आलोक कपिल और सोहाग गाजी ने किया था कमाल
अफगानिस्तान की पहली इनिंग के 83वें ओवर में हसन महमूद ने कमाल किया. उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लेकर अपनी टेस्ट हैट्रिक पूरी की. हसन से पहले बांग्लादेश के लिए हैट्रिक लेने का कारनामा आलोक कपिल और सोहाग गाजी ने किया था. 2003 में कपिल ने सबसे पहले बांग्लादेश के लिए टेस्ट में हैट्रिक ली थी. इसके बाद 2013 में सोहाग गाजी ने हैट्रिक की. 2013 के बाद अब जाकर हसन ने हैट्रिक ली है. हसन ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है. वो 16 टेस्ट मैचों में 45 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा 26 वनडे में उनके नाम 33 विकेट हैं. टी20 में भी उन्होंने अपना दम दिखाया है. 26 टी20 में उनके नाम 28 विकेट दर्ज हैं. हसन बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो फ्यूचर में दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में भारतीय ओपनर्स का निराशाजनक प्रदर्शन, यशस्वी जायसवाल का डक, केएल राहुल फ्लॉप
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines