नई दिल्ली: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने दुनियाभर के कई खिलाड़ी पहुंचते हैं। पिछले साल भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान एक ही टीम ससेक्स से खेलते नजर आए थे। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली वार्विकशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे। क्लब ने मंगलवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली आगामी काउंटी चैम्पियनशिप 2023 के लिए टीम में शामिल होंगे। ट्विटर के जरिए क्लब ने कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज 1 अप्रैल को उनके साथ जुड़ेंगे।
क्लब ने ट्वीट कर दी जानकारी
क्रिकेट क्लब ने ट्वीट कर कहा- “कुछ अच्छी खबर चाहते हैं? हसन अली शनिवार को आ रहे हैं!” जवाब में हसन अली ने भी अपना एक्साइटमेंट शेयर किया। हसन नॉकआउट सहित टी20 ब्लास्ट और जुलाई के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलेंगे। पिछले साल नवंबर में वार्विकशायर ने चैंपियनशिप के पहले चार महीनों के लिए पेसर को साइन किया था।
उन्होंने 2022 काउंटी चैम्पियनशिप के शुरुआती चरणों में लंकाशायर का प्रतिनिधित्व किया। यहां हसन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट चटकाए। जिसमें दो बार पांच विकेट शामिल थे। हसन ने 22 टेस्ट, 60 एकदिवसीय और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।
नेशनल टीम के लिए रहेंगे उपलब्ध
वह काउंटी सेशन के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम या जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में चुना जाता है, तो वह टीम में शामिल होने के लिए वापस आएंगे। हसन ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते नजर आए। वार्विकशायर क्रिकेट में मोईन अली और क्रिस वोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। उनके कप्तान ऑलराउंडर विल रोड्स हैं। टी-20 ब्लास्ट में मोईन अली वारविकशायर की कप्तानी करेंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines