England Cricket Team: जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंशन नाइट क्लब गए थे. जहां पर उनकी नशे की हालत में लड़ाई हो गई थी. इस नाइट क्लब कांड के कारण इंग्लिश टीम और बोर्ड की जमकर किरकिरी हुई थी. जिसके कारण ही इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. अब इसको लेकर इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अब बड़ा बयान दिया है. जिसको लेकर अब एक अलग चर्चा शुरू हो गई है.
ब्रेंडन मैकुलम ने बेन स्टोक्स को लेकर दिया बड़ा बयान
नाइट क्लब कांड के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के करियर पर खतरा मंडरा रहा है. जिसके बारे में बोलते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, ‘अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे पहली बार इसके बारे में पता चला तो मैं थोड़ा हैरान था. फिर आप कई तरह की भावनाओं से गुजरते हैं. हैरान होने से गुस्सा होने तक और फिर थोड़ा टूटे हुए महसूस करते हैं. बहुत जल्दी मेरी भावना चिंता और फिक्र में बदल गई, खासकर बेन के लिए. तब से यह इस बात पर है कि हम इन लोगों को कैसे सपोर्ट करें. इस बात को नजरअंदाज न करें कि वो हमारे द्वारा तय किए गए मानकों पर खरा नहीं उतरे हैं. मेरे लिए यह बहुत ज्यादा बड़ी बात पर है इन लोगों को कैसे सपोर्ट करें. खासकर बेन (स्टोक्स) को. यह मेरी सोच है, मेरी चिंता उसके लिए है.’
ये भी पढ़ें: लगातार दो हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है इंडिया ए, जानें क्या है पूरा समीकरण
क्या डिप्रेशन में चले गए हैं बेन स्टोक्स
जिस अंदाज में हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपना बयान दिया है. उससे फैंस भी बेन स्टोक्स के लिए परेशान हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स के बारे में मैकुलम ने कहा, ‘जो होना है, वह आगे चलकर होगा. अभी उन फैसलों का समय नहीं है. मेरी चिंता यह है कि बेन ठीक रहे. हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम उसकी देखभाल करें, उसके साथ खड़े रहें. समय आने पर ऐसे फैसलों पर विचार करेंगे. मैं बेन को लेकर चिंतित हूं. बस यही है.’ इस बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि क्या स्टोक्स इस विवाद के बाद डिप्रेशन में हैं?
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार पर पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी का ‘नस्लीय’ हमला
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
28 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines