हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026 की शुरुआत से पहले लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

Harshit Rana T20 WC 2026: भारतीय टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही बुरी खबर सामने आई है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

विज्ञापन
Harshit Rana ruled out from T20 WC 2026

Harshit Rana T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षित को वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी, जिसके कारण वह इस विश्व कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. हार्षित का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में दमदार रहा है. गेंद के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी भारतीय टीम के लिए अहम योगदान दिया है.

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम के लिए टी-20 विश्व कप के आगाज से पहले ही बुरी खबर सामने आई है. टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह इस मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वॉर्मअप मैच में फील्डिंग करते हुए हर्षित के घुटने में चोट लगी थी, जो अब गंभीर बताई जा रही है. माना जा रहा है कि हर्षित की जगह पर मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है.

बढ़िया फॉर्म में थे हर्षित

हर्षित राणा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में कमाल का रहा था. टी-20 इंटरनेशनल में गेंद से कहर बरपाने के साथ-साथ वह बल्ले से भी लगातार योगदान दे रहे थे. खासतौर पर हर्षित पार्टनरशिप को हर बार तोड़ने में सफल रहे थे. यही वजह है कि हर्षित का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.

विज्ञापन

भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अमेरिका से 7 फरवरी को भिड़ना है. वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से शिकस्त दी थी. बल्लेबाजी में ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जमाया था, तो तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या का बल्ला भी जमकर बोला था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola