Harshit Rana: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मैदान पर ताव दिखाना काफी भारी पड़ा है. आईसीसी ने हर्षित को उनके खराब बर्ताव के लिए फटकार लगाई है और इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद हर्षित ने प्रोटियाज बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम लौटने का इशारा किया था. पहले एकदिवसीय मुकाबले में हर्षित ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए तीन बड़े विकेट अपनी झोली में डाले थे, जिसके दम पर भारतीय टीम 17 रनों से बाजी मारने में सफल रही थी.
हर्षित को मिली सजा
पहले वनडे मुकाबले में अग्रेशन दिखाने की हर्षित राणा को सजा मिली है. आईसीसी ने हर्षित को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का दोषी पाया है और उनके खाते में एक डेमिरेट पॉइंट जोड़ दिया गया है. दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद हर्षित ने अग्रेसिव अंदाज में उन्हें पवेलियन लौटने की ओर इशारा किया था.
हर्षित के बर्ताव को आईसीसी ने अग्रेसिव मानते हुए उन्हें यह सजा सुनाई है. हर्षित ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है. पहले वनडे में हर्षित का प्रदर्शन जोरदार रहा था. उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 65 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे.
रांची में टीम इंडिया ने मारी थी बाजी
रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था. बल्लेबाजी में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था और उन्होंने 120 गेंदों में 135 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. वहीं, रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जमाया था. रोहित के बल्ले से 57 रन निकले थे, तो राहुल ने 60 रन जड़े थे.
गेंदबाजी में कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला था और उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर चार विकेट निकाले थे. वहीं, हर्षित राणा ने तीन और अर्शदीप ने 2 विकेट चटकाए थे. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 349 रन लगाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 332 रन बनाकर ढेर हो गई थी.
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines