IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में नीलामी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 30 वर्षीय कमिंस को सनराइजर्स हैदरबाद की टीम ने 20 करोड़ और 50 लाख की भारी भरकम धनराशि के साथ अपने बेड़े में शामिल किया है। विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय खिलाडियों का जलवा भी देखने को मिल रहा है। इस बार भी हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी फ्रेंचाइजी के बीच होड़ दिखी, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम यहां बाजी मारने में कामयाब रही। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को पंजाब की टीम ने 11 करोड़ और 75 लाख की बड़ी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।
हर्षल पटेल ही नहीं टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के ऊपर भी जमकर पैसों की बारिश हुई है। ठाकुर पर एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चार करोड़ की बोली लगाते हुए अपने बेड़े में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: ट्रेविस हेड की खुली किस्मत, स्टीव स्मिथ को नहीं मिला कोई खरीदार
बता दें हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर के पास आईपीएल में खेलने का लंबा अनुभव है। ये दोनों खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं।
हर्षल पटेल ने आईपीएल में अबतक कुल 92 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें 89 पारियों में 24.07 की औसत से 111 सफलता हाथ लगी है। वहीं बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से इतने ही मुकाबलों की 38 पारियों में 9.83 की औसत से 236 रन निकले हैं।
वहीं बात करें शार्दुल ठाकुर के बारे में तो उन्होंने आईपीएल में अबतक कुल 86 मैच खेले हैं। इस बीच उनको 83 पारियों में 28.76 की औसत से 89 सफलता हासिल हुई। वहीं बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 34 पारियों में 11.92 की औसत से 286 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
41 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines