Harsha Bhogle on Bihar World Record: विजय हजारे टूर्नामेंट का आगाज बिहार ने धमाकेदार अंदाज में किया. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार के बल्लेबाजों ने जमकर गर्दा उड़ाया और 574 रन बनाते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.
वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रनों की आतिशी पारी खेली, तो कप्तान सकीबुल गनी ने भी महज 40 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन ठोक डाले. हालांकि, बिहार द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड से मशहूर कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले टेंशन में आ गए हैं.
क्यों टेंशन में आए हर्षा भोगले?
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 574 रन लगाए, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है बिहार के बैटर्स द्वारा मचाई गई तबाही के बाद हर्षा भोगले ने चिंता जाहिर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “बिहार द्वारा 50 ओवर में बनाए गए 574 रनों का टोटल कुछ ऐसा है, जिसे सेलिब्रेट नहीं किया जाना चाहिए. यह हमारे घरेलू क्रिकेट के स्टैंडर्ड को लेकर एक चिंताजनक संकेत है.” हर्षा के ट्वीट से ऐसा लगा कि वह डोमेस्टिक क्रिकेट में बॉलर्स के हाल को देखकर टेंशन में नजर आए.
वैभव-सकीबुल ने उड़ाया गर्दा
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और कप्तान सकीबुल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. 14 वर्षीय बैटर ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 190 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 16 चौके और 15 सिक्स जमाए. इसके बाद कप्तान सकीबुल का भी बल्ला खूब गरजा और उन्होंने महज 40 गेंदों में 128 रन ठोक डाले.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में सिलेक्शन के बाद ईशान किशन ने मचाई तबाही, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष ने भी 56 गेंदों में 116 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके बूते बिहार की टीम नया इतिहास लिखने में सफल रही है. बिहार ने 574 रन बनाने के साथ ही तमिलनाडु के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला. तमिलनाडु ने साल 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2 विकेट खोकर 506 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे.
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
57 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines