Umpires Call Controversy Explained: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान अंपायर्स कॉल काफी चर्चा में रहा है। पहले तो साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में विवाद हुआ जब अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन को एलबीडब्ल्यू आउट देने पर उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला किया। इसके बाद थर्ड अंपायर द्वारा दो अलग-अलग बॉल ट्रैकिंग दिखाया गया और बल्लेबाज को आउट दे दिया गया।
तबरेज शम्सी के विकेट पर भी बवाल
इसके अलावा दूसरी पारी के आखिरी में भी अंपायर ने तबरेज शम्सी को एलबीडब्ल्यू आउट नहीं दिया था, जबकि बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट को छू रही थी। इसको लेकर भी खूब विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर अंपायर्स कॉल के आधार पर दिए जाने वाले फैसले का विरोध किया जा रहा है। फैंस के अलावा कुछ क्रिकेटर भी अंपायर्स कॉल के फैसले का विरोध कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि अंपायर्स कॉल हटा देना चाहिए, अगर कोई आउट है तो है और नहीं है तो नहीं है।
कब दिया जाता है अंपायर्स कॉल
इस कन्फ्यूजन को दूर करते हुए क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट करते हुए अंपायर्स कॉल का मतलब समझाया और बताया कि अंपायर्स कॉल किस स्थिति में दिया जाता है। हर्षा भोगले ने बताया कि अगर कोई गेंद पैड पर लगता है और उसे बॉल ट्रैकिंग पर दिखाया जाता है, तो गेंद असल में विकेट को नहीं छू रही होती है, ये सिर्फ तकनीक के आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि गेंद अगर इस सीध में जाएगी, तो विकेट को छूएगी या फिर नहीं। बॉल ट्रैकिंग में अगर गेंद पूरी तरह से विकेट को छूती है या फिर 50 फीसदी विकेट को छूती है, तो इसका अर्थ हुआ कि गेंद जरूर विकेट को छू रही होगी, इसलिए ऐसी स्थिति में बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs NZ: ट्रैविस हेड ने ODI विश्व कप डेब्यू में जड़ा तूफानी शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
क्या अंपायर्स कॉल हटा देना चाहिए
हर्षा भोगले ने अंपायर्स कॉल को भी विस्तार में समझाया है। अगर बॉल ट्रैकिंग में गेंद का 50 फीसदी से कम हिस्सा विकेट को छूती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद सचमुच विकेट को हीट कर रही होगी, यह सिर्फ तकनीकी आधार पर अनुमान लगाया जाता है। इस स्थिति में असल में गेंद विकेट को छू भी सकती है और नहीं भी, यही कारण है कि ऐसी परिस्थिति में अगर बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट को हीट कर भी जाती है, तो भी अंपायर का फैसला ही सही माना जाता है और अंपायर्स कॉल दिया जाता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines