Bumrah Harsha Bhogle: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर जमकर बवाल मचा। बुमराह के ओवल टेस्ट में ना खेलने की वजह से आलोचकों ने टीम इंडिया के सबसे काबिल गेंदबाज को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। इंग्लिश टीम के खिलाफ जिन दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जीत नसीब हुई उन दोनों में ही जस्सी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे।
सिराज सभी पांच मैच खेले और उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदबाजी की। सिराज का उदाहरण देकर भी बुमराह को ट्रोल करने का प्रयास किया गया। इन सबके बीच मशहूर कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने बुमराह की आलोचना करने वालों को आईना दिखाया है।
बुमराह के आलोचकों को दिखाया आईना
हर्षा भोगले ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बुमराह की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “क्या सच में? आप बुमराह को ट्रोल कर रहे हैं? उम्मीद करता हूं कि आप उनमें से नहीं हैं, लेकिन अगर आप उनमें से ही हैं, तो यह कहना बिल्कुल सही होगा कि आपको इस बात का आइडिया नहीं है कि उन्होंने बुमराह बनने के लिए क्या कुछ सहन किया है। इसके साथ ही आप भारत के सबसे बड़े मैच विनर की कोई प्रशंसा नहीं कर रहे हैं। बुमराह वो गेंदबाज हैं, जो किसी भी अन्य बॉलर से ज्यादा ओवर फेंकते हैं।”
वर्कलोड पर BCCI लाने जा रहा नया नियम!
हाल ही में आई पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर एक नया और सख्त नियम लाने की तैयारी में है। बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों को चेता दिया है कि वह अपने हिसाब से अब भविष्य में तय नहीं कर सकेंगे कि उन्हें कौन सा मैच खेलना है और कौन सा नहीं। प्लेयर्स के वर्कलोड का ध्यान टीम मैनेजमेंट रखेगा। इसके साथ ही खिलाड़ी कौन सा मैच खेलेगा और किसमें आराम करेगा यह भी फैसला टीम मैनेजमेंट या सिलेक्टर्स लेंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
4 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines