IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन से पहले हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक को रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी द्वारा टीम से अलग किए जाने के बाद ब्रूक मैदान में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह लगातार मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर हैदराबाद की टीम को महसूस करा रहे हैं कि उनका फैसला गलत था।
बीते 16 दिसंबर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज सात गेंदों का सामना किया। इस बीच 442.85 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 31 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका एवं चार बेहतरीन छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने रचा इतिहास, पाकिस्तान में उनसे आगे अब कोई नहीं, टॉप-5 में दिग्गजों का जमावड़ा
ब्रूक की इस विस्फोटक पारी के बदौलत इंग्लिश टीम तीसरे टी20 मुकाबले में एक गेंद शेष रहते सात विकेट से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट भी जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने टीम के लिए 56 गेंदों का सामना करते हुए 194.64 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 109 रन की शतकीय पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से चार चौके एवं नौ बेहतरीन छक्के निकले।
तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने 45 गेंद में 82 रन का सर्वाधिक योगदान दिया।
कैरेबियन टीम द्वारा मिले 223 रन के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। टीम के लिए साल्ट (नाबाद 109) ने जहां शतक जमाया। वहीं कैप्टन बटलर ने 34 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम में ब्रूक ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
13 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
52 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines