हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs PAK: वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हुए हैरी ब्रूक, पाकिस्तान के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की लिस्ट में जगह बनाई है. ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक भी अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन
हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने इंग्लैंड के लिए मुश्किल परिस्थतियों में अच्छी बल्लेबाजी की. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में हैरी ब्रूक ने वीरेंद्र सहवाग की लिस्ट में जगह बना ली है. उन्होंने कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

हैरी ब्रूक स्पेशल क्लब में हुए शामिल

एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए. वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम टेस्ट पारियों में ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की है. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे कम पारियों में 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 11-11 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है.

इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने भी 14 ही पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ 1 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे. वहीं, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग को 1 हजार रन पूरे करने के लिए 15-15 पारियों का सहारा लेना पड़ा था.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

भारत 11 – वीरेंद्र सहवाग
ऑस्ट्रेलिया 11 – डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया 14 – उस्मान ख्वाजा
इंग्लैंड 14 – हैरी ब्रूक*
श्रीलंका 15 – कुमार संगकारा
ऑस्ट्रेलिया 15 – रिकी पोंटिंग

पाकिस्तान के खिलाफ अब तक ऐसा है रिकॉर्ड

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में तिहरा शतक भी जड़ा था. उन्होंने मुल्तान में 317 रनों की शानदार पारी खेली थी. ब्रूक से पहले वीरेंद्र सहवाग भी पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जड़ चुके हैं. इससे पहले दिसंबर 2022 में वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 153 रनों की शानदार पारी भी खेल चुके हैं.

विज्ञापन

फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ब्रूक ने पहले मैच की पहली पारी में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह शतक बनाने से चूक गए थे. इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 15 और 34 रन बना दिए हैं. ब्रूक ने अब तक खेले गए 40 टेस्ट मैच में 10 शतक अपने नाम कर लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने 19 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. उन्होंने 52.76 की औसत के साथ 3535 रन भी बनाए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola