West Indies vs England, 3rd T20I Match 2023: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला 16 दिसंबर को सेंट जॉर्ज में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को एक गेंद शेष रहते सात विकेट से बड़ी जीत मिली। मैच के दौरान एक समय वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में आसानी से जीत हासिल करते हुए नजर आ रही थी। इंग्लैंड को आखिरी ओवरों में 21 रन की दरकार थी। मैदान में हैरी ब्रूक के साथ फिल साल्ट मौजूद थे। वहीं वेस्टइंडीज के लिए आखिरी ओवर अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल डाल रहे थे। रसेल के इस ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक ने लेग साइड में शानदार चौका लगाया। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगली दोनों गेंदों को छक्के के लिए सीमारेखा के बाहर का रास्ता दिखाया। चौथी गेंद पर वह दो रन लेने में काययाब रहे, जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपनी टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिला दिया।
आखिरी ओवरों में ब्रूक द्वारा रसेल के खिलाफ खेली गई इस उम्दा पारी की हर कोई सराहना कर रहा है। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने मैच के दौरान अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज सात गेंदों का सामना किया। इस बीच 442.85 की रेट से नाबाद 31 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका एवं चार बेहतरीन छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, RCB के ऑलराउंडर को मिली भारतीय टीम में जगह
ब्रूक से पहले सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने पारी को संवारने का काम किया। वह आखिरी समय तक मैदान में डंटे रहे। इस दौरान उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए कुल 56 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 194.64 की स्ट्राइक रेट से 109 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। इस बीच उनके बल्ले से चार चौके एवं नौ बेहतरीन छक्के निकले।
बात करें इस मुकाबले के बारे में तो सेंट जॉर्ज में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियन टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने इसे एक गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान प्राप्त कर लिया।
वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में सर्वोच्च स्कोरर निकोलस पूरन रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इंग्लिश टीम की तरफ से साल्ट (109*) ने शतक जड़ा, जबकि कैप्टन बटलर (51) ने अर्धशतक लगाया।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
43 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
57 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines