Harmanpreet Kaur: दिग्गज महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है. हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद हरमनप्रीत का यह निर्णय हर किसी को हैरान कर गया है. हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालकर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया.
हरमनप्रीत कौर ने किया बड़ा ऐलान
ODI वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कप्तानी छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने भावुक पोस्ट में लिखा, ‘आज मैं सभी प्रारूपों में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर रही हूं. यह आसान फैसला नहीं था. इतने सालों की यादें, भावनाएं और समर्पण इससे जुड़े हुए हैं. मैंने भारतीय महिला क्रिकेट और इस टीम को सबकुछ दिया है. कई बार मैंने अपने निजी प्रदर्शन और ग्रोथ को अलग रखकर टीम को प्राथमिकता दी है. कप्तान के तौर पर मुझे कुछ कठिन फैसले लेने पड़े हैं. हर बार फैसलों को समझाना आसान नहीं रहा है. हालांकि, मेरा हर एक फैसला टीम को बेहतर बनाने और अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए था.’
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव OUT, अर्शदीप IN… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
हरमनप्रीत ने कप्तान के रूप में अपने सफर को किया याद
हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट में कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मैंने सबकुछ देख लिया है. मैंने हार और आलोचना से लेकर जीत और जश्न तक सबकुछ देखा है. मैंने अपनी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. मुझे लगता है कि मेरी टीम इस समय अच्छी स्थिति में है. इस तरह के टैलेंट, स्वभाव और विश्वास से भरी टीम को देखने के लिए मैं उत्साहित हूं. मैंने अपना काम कर दिया है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं शुक्रगुजार रहूंगी कि मुझे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला. अब मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है. कप्तानी का भले ही आज अंत हो गया है लेकिन क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा. सभी साथियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट, परिवार के सदस्यों, BCCI और हर एक फैन को धन्यवाद, जो हर स्थिति में मेरे साथ खड़े रहे. मैंने अपना सबकुछ समर्पित कर दिया है और अब मैं दोबारा इस खेल को खेलने के लिए तैयार हूं. कप्तानी का अंत हो गया है लेकिन सफर जारी रहेगा.’
बता दें कि हरमनप्रीत कौर को 2016 में भारत की T20I टीम की कप्तान नियुक्त किया गया था. 2022 में उन्होंने मिताली राज के संन्यास के बाद वनडे और टेस्ट में भी भारत की कप्तानी संभाली.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines