महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने के लिए उतर चुकी है. हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया है. वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. हरमन ने प्लेइंग 11 में शामिल होने के साथ ही इतिहास रच दिया है.
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
हरमनप्रीत कौर सिंह भारत के लिए 150 टी-20आई मैच में कप्तान के तौर पर खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. ये कारनामा आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका के बाद मानव सुथार ने अब इंग्लैंड में कर दिया बड़ा कमाल, शानदार प्रदर्शन से टीम को दिलाई जीत
इसके अलावा सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी चमारी अट्टापट्टू हैं. उन्होंने 121 मैच खेले हैं. इसके अलावा मैग लैनिंग तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 100 मैच खेले हैं. इसके अलावा हीथर नाइट 96 मैचों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वहीं, डायने बिमेन्यिमाना 96 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
7 ओवर का खेल हुआ खत्म
7 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. पाकिस्तान 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना चुकी है. पाकिस्तान की सलामी जोड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुकी है. मुनीबा अली 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गई हैं. इसके अलावा शवाल जुल्फिकार 14 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए गुल फिरोजा 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
भारती टीम इससे पहले 2 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. भारत अब इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरी है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 121 मैच
मैरी बिमेन्यिमाना (रवांडा) – 101 मैच
मैग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 100 मैच
हीथर नाइट (इंग्लैंड) – 96 मैच
डायने बिमेन्यिमाना (वेस्टइंडीज)- 96 मैच
भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines