Harmanpreet Kaur Decision Changed Match: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 2025 के वर्ल्ड कप फाइनल में हराया. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीती. साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का लक्ष्य था और वो एक समय पर बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे थे. 20 ओवरों में उन्होंने 114 रन बना लिए थे. लौरा वोल्वार्ड्ट और सुन लुस के बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिल रही थी. अचानक शेफाली वर्मा को ओवर डालने का मौका मिला और उन्होंने इस साझेदारी को तोड़ दिया. यहां से मैच बदल गया और टीम इंडिया 52 रन से वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई. अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि कैसे टीम की किस्मत बदल गई.
टीम इंडिया की कैसे बदली किस्मत?
फाइनल जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि अचानक उन्हें शेफाली वर्मा को ओवर देने का विचार आया. शेफाली वर्मा ने फाइनल न सिर्फ मैच में 87 रन बनाए, बल्कि 2 विकेट भी अपने नाम किए. उन्होंने कहा, ‘जब लौरा वोल्वार्ड्ट और सुन लुस बल्लेबाजी कर रहे थे, तो वो बहुत अच्छे नजर आ रहे थे. मैंने शेफाली को वहां खड़ा देखा और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रही थीं, मुझे पता था कि आज उनका दिन था.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मुझे अपनी फीलिंग के साथ जाना चाहिए. मेरा दिल कह रहा था कि उन्हें कम से कम एक ओवर दे दिया जाए और ये ही हमारे लिए मैच बदलने वाला पल रहा. जब वो टीम में आई थीं, तो हमने उनसे कहा था कि हमें शायद 2-3 ओवरों की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे गेंदबाजी देंगे, तो मैं 10 ओवर भी डाल दूंगी.’
ये भी पढ़ें:- हारकर भी दिल जीत ले गईं अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट, भारत से World Cup फाइनल के बाद दिया भावुक बयान
हरमनप्रीत ने फैंस को कहा शुक्रिया
हरमनप्रीत कौर ने इसी बीच फैंस को भी धन्यवाद कहा, ‘मैं इस क्राउड के लिए खुशनसीब हूं. वो काफी शानदार रहे हैं. उतार-चढ़ाव में साथ बने रहने के लिए धन्यवाद. भले ही हम तीन मैच लगातार हार गए थे लेकिन पिछले मैच के बाद हमने खुद पर विश्वास रखने के बारे में बात की थी.’
ये भी पढ़ें:- Womens World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया पर बरसा ‘छप्परफाड़’ पैसा, BCCI और ICC से मिलेंगे इतने करोड़
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
4 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines