Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को भारतीय टीम ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया और एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर शानदार रहा और टीम इंडिया ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया. फाइनल मैच में बल्ले से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. फाइनल के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.
भारत ने किया इनकार
एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने बड़ा फैसला लिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की तगड़ी बेइज्जती की है.
ये भी पढ़ें: महिला एशिया कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया को मिली इतने रुपये, जानिए टूर्नामेंट की प्राइज मनी
इससे पहले मेंस एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. अब ये सिलसिला महिला टीम ने भी बरकरार रखा है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ भी नहीं मिलाती है.
ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: टीम इंडिया रिकॉर्ड 8वीं बार बनी महिला एशिया कप चैंपियन
ऐसा था मैच का हाल
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी निभाई थी. मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शेफाली के बल्ले से 39 गेंदों में 68 रन निकले. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंदों में 14 और ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली थी.
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम को धीमी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज चमारी अथापथ्थु ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए. इसके अलावा विश्मी गुणरत्ने ने 22 गेंदों में 20 और नीलाक्षिका सिल्वा ने 16 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई और भारत ने 72 रनों से मुकाबला जीत लिया.
भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा प्रेमा रावत और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट लिया. भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंका खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines