Harmanpreet Kaur-Smriti Mandhana Rift: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है. सालों से वह इस किरदार में नजर आ रही थीं और उनके नेतृत्व में टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया था. हालांकि, एशियन गेम्स 2026 के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंप दी गई. अब स्मृति और हरमनप्रीत के रिश्तों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कप्तानी को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है.
स्मृति-हरमनप्रीत के बीच आई दरार?
हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना कप्तान बनने की सबसे बड़ी दावेदार थीं और उन्हें ही आखिर में यह जिम्मेदारी सौंपी गई. रिव्यू मीटिंग के दौरान BCCI ने हरमनप्रीत कौर को साफ कर दिया था कि लीडरशिप रोल में बदलाव करना जरूरी है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान का मुद्दा हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच विवाद का असली कारण है, क्योंकि पहले दोनों के रिश्ते काफी अच्छे थे. टीम के एक सोर्स ने बताया, ‘काफी समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं, जिस वजह से ड्रेसिंग रूम में भी साफ तौर पर बेचैनी का माहौल नजर आ रहा है.’
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी
मिताली राज ने भी खड़े किए थे सवाल
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद PTI से बात करते हुए मिताली राज ने कहा था कि स्मृति मंधाना को 2-3 साल पहले कप्तान बनाया जाना चाहिए था. मिताली ने कहा, ‘मुझे लगता था कि उन्हें दो-तीन साल पहले ही वनडे प्रारूप में कप्तानी दी जा सकती थी. वह अभी भी वनडे और टेस्ट की कप्तान बन सकती हैं. T20I की कप्तानी शेफाली वर्मा जैसी युवा खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है.’
यह पहला मौका नहीं है, जब महिला टीम की कप्तानी को लेकर खिलाड़ियों में विवाद हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब हरमनप्रीत कौर को 2022 के वर्ल्ड कप के बाद वनडे में मिताली राज की जगह टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी, तब उन दोनों के रिश्ते भी खराब थे. इसी वजह से टीम पर भी काफी असर पड़ा था.
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ी है लेकिन वह अगले 2-3 साल बतौर खिलाड़ी तो जरूर खेलेंगी. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि अगर उनके और स्मृति मंधाना के बीच अनबन की खबरें सही हैं, तो टीम के प्रदर्शन पर इसका कैसे प्रभाव पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- 4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
22 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
53 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
54 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines